कविराव मोहन सिंह स्मृति राष्ट्रीय व्याख्यान मंे करेंगे शिरकत
‘‘ संपादकाचार्य ’’ सम्मान से नवाजा जायेगा
उदयपुर 15 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विवि की ओर से स्थापित कविराव मोहन सिंह पीठ के तहत शनिवार को प्रातः 11.30 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में कविराव मोहन सिंह स्मृति राष्ट्रीय व्याख्यान के तहत पत्रकारिता, मीडिया शिक्षण और रोजगार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। समारोह के मुख्य वक्ता लेखक, पत्रकार, सम्पादक ओम थानवी होगे जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.़एस. सारंगदेवोत करेंगे। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ओम थानवी को ‘‘ संपादकाचार्य ’’ सम्मान से नवाजा जायेगा।
