मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न धार्मिक संगठनों ने दिया ज्ञापन
-माँजी मंदिर की पवित्रता भग करने वाले दोषियों के विरूध कार्यवाही की मांग उदयपुर। सनातनी धर्मावलंबियों, आमजन एवं माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति, विश्व हिंदू परिषद,उदयपुर, श्री राम सेना (मेवाड़), हिंदू मित्र संगठन, श्री क्षत्रिय कुमावत समाज नवयुवक, मुकुंदपुरा, चांदपोल उदयपुर एवं अन्य संगठनों द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर उदयपुर को ज्ञापन देकर मांग की गई की कुछ दिनों पूर्व माँजी मंदिर एवं घाट परिसर पर देवस्थान विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार की लापरवाही की वजह से धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर परिसर के पास पर्यटकों को शराब परोसी गयी, जिससे मंदिर अपवित्र हुआ, मंदिर मर्यादा खंडित हुई…
