Year: 2024

उदयपुर के आर्टिस्ट निर्मल की कृति कुण्डलिनी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर के आर्टिस्ट निर्मल की कृति कुण्डलिनी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर, 28 फरवरी। बॉम्बे आर्ट सोसायटी की 132वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में उदयपुर के आर्टिस्ट डॉ.निर्मल यादव द्वारा बनाई कृति कुण्डलिनी का चयन हुआ है। बॉम्बे आर्ट सोसायटी के पुरुस्कार समारोह और प्रदर्शनी का आयोजन काला घोड़ा स्थित जहाँगीर आर्ट गैलरी मुम्बई में हुआ, जिसका शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के गवर्नर रमेश बैस ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एमिनेंट एक्टर व आर्टिस्ट पद्मश्री मनोज जोशी उपस्थित रहे। निर्मल यादव की चयनित कृति ‘कुण्डलिनी‘ स्पेस एब्स्ट्रैक्ट सीरीज़ का भाग है जिसमे चंचल और अस्थिर मन को अनंत ब्रह्मांड के रूप में दर्शाया है और जीवन को इसमें प्लानेट स्वरूप दर्शाया…
Read More
स्थानीय सेवा प्रदाताओं को दी आईटी संबंधी जानकारी

स्थानीय सेवा प्रदाताओं को दी आईटी संबंधी जानकारी

उदयपुर, 28 फरवरी। ई-मित्र परियोजना अन्तर्गत ई-मित्र कियोस्क धारकों का जिला स्तरीय प्रषिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संयुक्त निदेषक शीतल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। प्रषिक्षण में समस्त स्थानीय सेवा प्रदाताओं के जिला समन्वयकों एवं इनके अधीन 50 से अधिक ई-मित्रों ने भाग लिया। संयुक्त निदेषक ने ई-गवर्नेन्स व स्टेन्डर्ड आईटी प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करने, समस्त ई-मित्र धारकों को ई-मित्र सेवाओं के लिए आमजन से निर्धारित शुल्क लेने एवं आई-कार्ड का उपयोग करने, ई-मित्र केन्द्रों पर नवीन रेट लिस्ट, को-बेनर एवं ई-मित्र सर्टिफिकेट चस्पा करवाने, समस्त जिला समन्वयकों एवं उनके अधीन ई-मित्र धारकों को…
Read More
विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सुनिश्चित-एसई नागौरी

विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सुनिश्चित-एसई नागौरी

कलेक्ट्रेट में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा उदयपुर, 28 फरवरी। जिला कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशानुसार जल स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार नागौरी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभाग द्वारा चलाई जा रही ही विभिन्न योजनाओं के तहत जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए नागौरी ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ियों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित होनी चाहिए, वहीं उन्होंने आमजन…
Read More
ओक्टॉपसी में अभिनय करने वाले विजय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट की

ओक्टॉपसी में अभिनय करने वाले विजय ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट की

उदयपुर. विंबलडन खिलाड़ी और जेम्स बॉन्ड की फिल्म ओक्टॉपसी में अभिनय करने वाले विजय अमृतराज ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। संयुक्त राष्ट्र संघ के शांतिदूत विजय और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच विंबलडन, क्रिकेट, जेम्स बॉन्ड की फिल्म ओक्टॉपसी के साथ-साथ कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। विजय मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, झीलों-पहाड़ों और महलों से काफी प्रभावित हुए।
Read More
संभाग स्तरीय अमृता हाट में दिखा उत्साह

संभाग स्तरीय अमृता हाट में दिखा उत्साह

उदयपुर, 26 फरवरी। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हाट में बुधवार को खासा उत्साह देखा गया। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी ने बताया कि मेलार्थियों ने ग्रामीण अंचलों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को क्रय करने विशेष दिलचस्पी दिखाई। जिसमें वुड़न आईट्म्स, कोटा-डोरिया की साड़ि़यां, मीनाकारी आईटम्स, हस्तनिर्मित जैकेट आदि उत्पादों के बारे में मेलार्थियों ने उत्सुकतावश जानकारी ली। सांस्कृतिक संध्या में बालिका सुश्री माही शर्मा एवं वसुधा उपाध्याय की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति सराहनीय रही। मेले में जारी इनामी योजना में…
Read More
स्मार्ट सिटी एसीईओ चौहान ने आयड़ नदी के कार्यों का किया निरीक्षण

स्मार्ट सिटी एसीईओ चौहान ने आयड़ नदी के कार्यों का किया निरीक्षण

उदयपुर, 26 फरवरी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बुूधवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आयड़ नदी के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयड़ नदी के पुनरूद्धार के कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारियों, पीएमसी इंजीनियर्स तथा ठेकेदारों से विस्तृत चर्चा की और कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराज़गी व्यक्त की। वहीं कार्यों की गति बढ़ाने तथा कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश पंचोली, कम्पनी सचिव भावेश सोनी, पीएमसी से सहायक निर्माण प्रबंधक अमित यादव एवं अन्य इंजीनियर्स मौजूद…
Read More
देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना से दशकों तक बुझ सकेगी उदयपुरवासियों की प्यास

देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना से दशकों तक बुझ सकेगी उदयपुरवासियों की प्यास

राज्य सरकार की मेवाड़ को सौगात झीलों की नगरी को मिलेगी सौगात 1 मार्च को प्रस्तावित है 1690 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास -सुभाष शर्मा उदयपुर, 28 फरवरी। उदयपुर शहर की पेयजल आपूर्ति की मांग को देखते हुए राज्य सरकार की ओर स्वीकृत देवास परियोजना के तृतीय एवं चतुर्थ चरण से उदयपुर शहरवासियों की दशकों तक प्यास बुझाई जा सकेगी। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास 1 मार्च को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं असम के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया के करकमलों से प्रस्तावित है। प्रदेश के जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश…
Read More
फतहनगर में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन

फतहनगर में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। फतहनगर रेलवे विकास मंच ने सांसद सीपी जोशी के नाम ज्ञापन देकर फतहनगर स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इसके तहत ट्रेन नंबर 12963- 12964 निजामुद्दीन (मेवाड) एक्सप्रेस, 09721-09722 उदयपुर-जयपुर स्पेशल सुपरफास्ट (हॉलीडे), 19665- 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, 12981-12982 जयपुर-असावरा सुपरफास्ट का ठहराव फतहनगर में करने की मांग की है। साथ ही फतहनगर में यात्री आरक्षण केन्द्र स्थापित करने से लेकर ट्रेन नंबर 19609-19610 उदयपुर से ऋषिकेष और 22901- 22902 उदयपुर से बान्द्रा टर्मिनल जाने वाली रेल को प्रतिदिन करने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा महिला मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष…
Read More
जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन 29 को

जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन 29 को

सफल आयोजन के लिए कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व उदयपुर, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा अनुमोदित 100 दिवसीय कार्य योजनान्तर्गत जिला स्तरीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन गुरुवार, 29 फरवरी को नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित होगा। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन एवं अल्पाहार 9 से 10 बजे तक तथा उद्घाटन सत्र 10 बजे से 10.45 बजे तक आयोजित होगा। वहीं प्रथम व्याख्यान 10.45 से 11.30 बजे तक, द्वितीय व्याख्यान 11.30 से 12.15 बजे तक और तृतीय व्याख्यान 12.15 से 1 बजे तक आयोजित होगा। इसी प्रकार चतुर्थ…
Read More
समर्थ जानवे को संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार

समर्थ जानवे को संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार

उदयपुर, 28 फरवरी। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की जनरल काउंसिल ने वर्ष 2022 के लिए उदयपुर ,राजस्थान के युवा शास्त्रीय गायक समर्थ जानवे को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अकादमी ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत, नाट्य, नृत्य, पुतली कला और अन्य लोक, जनजातीय प्रदर्शन कलाओं की 80 प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया है। संगीत नाटक अकादमी के सचिव राजू दास के अनुसार इन प्रतिभाओं को संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डाक्टर संध्या पुरेचा विशेष समारोह में पुरस्कृत करेंगी। राजस्थान की युवा संगीत प्रतिभा उदयपुर के समर्थ जानवे का चयन शास्त्रीय गायन…
Read More
error: Content is protected !!