बाबा भैरवनाथ 21 दिवसीय खडग महायज्ञ 2 मार्च से
उदयपुर। लंबे अंतराल के पश्चात बाबा भैरवनाथ का 21 दिवसीय खड़ग महायज्ञ का आयोजन बलीचा धाम उदयपुर में होने जा रहा है, आलोक स्कूल, सेक्टर 11 स्थित, चित मत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बलीचा धाम के सेवक श्री आर पी सिंह आक्वा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बाबा भैरवनाथ महायज्ञ बहुतायात नहीं किए जाते हैं क्योंकि ऐसे को करने हेतु कठोर संकल्पित होना पड़ता है, महायज्ञ कठोर संकल्प के बिना पूर्ण होना संभव नहीं है क्योंकि यह यज्ञ 21 दिन तक खड़े रहकर व मोन धारण कर इस महायज्ञ को पूरा करना पड़ता है ,इस…
