हर हलक तक पानी पहुंचाना ही पहली प्राथमिकता, इसमें कोताही बर्दाश्त नहींः चौधरी
टीपीआईए प्रक्रिया पर जताया असंतोष, कहा-बदलेंगे व्यवस्था - पीएचईडी मंत्री ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक - जल जीवन मिशन और ग्रीष्म ऋतु में निर्बाध जलापूर्ति प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश उदयपुर, 1 मार्च। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने शुक्रवार को उदयपुर में पटेल सर्कल स्थित पीएचईडी कार्यालय के सभागार में संभागीय स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने जिले वार कामों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान निर्बाध पेयजल आपूर्ति को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध…
