Year: 2024

हत्या ​के आरोपियों की जमानत खारिज

हत्या ​के आरोपियों की जमानत खारिज

उदयपुर, 1 अगस्त (ब्यूरो): जिले के नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई हत्या के आरोपियों की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। विशिष्ट लोक अभियोजक बंसीलाल गवारिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2024 में कोमल जाटव और सोहेल खान एक मकान की साइट पर इकट्ठे कम कर रहे थे। कोमल रंग—पुट्ठी और सोहिल लोहे का काम कर रहा था। दोनों में मोटरसाइकिल की बात को लेकर विवाद हो गया। सोहेल खान ने अपने दोस्तों आजाद शेख, शाहरुख, महेंद्र तेली और राकेश लोहार के साथ मिलकर कोमल को सबक सिखाने की योजना बनाई। उसने कोमल को…
Read More
सफाई कर्मचारी भर्ती को आरक्षण मुक्त करने एवं परम्परागत रूप से सफाई करने वाले वाल्मीकी समाज के लोगों को भर्ती करने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी एवं पालिका उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सफाई कर्मचारी भर्ती को आरक्षण मुक्त करने एवं परम्परागत रूप से सफाई करने वाले वाल्मीकी समाज के लोगों को भर्ती करने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी एवं पालिका उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। सफाई कर्मचारी भर्ती को आरक्षण मुक्त करने एवं परम्परागत रूप से सफाई करने वाले वाल्मीकी समाज के लोगों को भर्ती करने को लेकर सफाई कर्मचारियों ने गुरूवार को अधिशासी अधिकारी एवं पालिका उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस की नगर इकाई ने बताया कि उच्च न्यायालय राजस्थान द्वारा गत दिनों जो आदेश जारी किया वह आदेश वाल्मिकी समाज के लिये बहुत नुकसान करने वाला है। इससे वाल्मिकी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग रोजगार से वंचित हो जायेंगे। ज्ञापन के जरिए अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस मांग करती है कि सफाई कर्मचारी भर्ती 24797…
Read More
डॉ. राजीव भट्ट को अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. राजीव भट्ट को अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार

उदयपुर, 1 अगस्त 2024 / आयुर्वेद विभाग, उदयपुर के उप-निदेशक डॉ. राजीव भट्ट को आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग का अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह नियुक्ति विभाग के कार्य को और अधिक सुसंगठित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। डॉ. राजीव भट्ट, जो कि अब तक आयुर्वेद विभाग में उप-निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है, उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के कारण ही उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने इस अवसर पर डॉ. भट्ट को बधाई देते हुए कहा, “डॉ. राजीव भट्ट की…
Read More
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र में क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र में क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन

उदयपुर, 1 अगस्त/ भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक गुरुवार को उदयपुर में आरबीआई के उप महाप्रबंधक विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। दक्षिणी क्षेत्र में भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही और चित्तौड़गढ़ जिले शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक अग्रवाल ने प्रत्येक जिले की क्षमता के अनुसार ऋण के कुशल आवंटन और जमा जुटाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी बैंकों को जिला प्रशासन, आरबीआई, लीड बैंक कार्यालय और अन्य सभी संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय में काम करने की सलाह दी ताकि लीड बैंक योजना…
Read More
शक्तिनगर व्यापार मंडल की बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय

शक्तिनगर व्यापार मंडल की बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय

शक्ति नगर व्यापार मंडल की गुरुवार को शक्ति नगर स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाना था। बैठक की अध्यक्षता पुष्पेंद्र शर्मा ने की। बैठक में मंडल अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शक्ति नगर में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोर्वधन राठौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया…
Read More
पुण्योदय से ही शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न एवं जीवन में समृद्धि बनी रहती है: आचार्य विजयराज

पुण्योदय से ही शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न एवं जीवन में समृद्धि बनी रहती है: आचार्य विजयराज

उदयपुर, 1 अगस्त। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में गुरूवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि ठाणांग सूत्र में ज्ञान दो प्रकार का बतलाया गया है-प्रत्यक्ष व परोक्ष ज्ञान। अवधि ज्ञान, मनःपर्यवज्ञान और केवलज्ञान ये तीनों प्रत्यक्ष ज्ञान हैं तथा मतिज्ञान व श्रुतज्ञान परोक्ष ज्ञान है .जिस ज्ञान से हमारे व्यवहार,संस्कार एवं भावों में परिवर्तन आए वह ज्ञान महत्वपूर्ण है। सम्यक् ज्ञान के पांच फलित बतलाये गए हैं-प्रज्ञा का जागरण, बुद्धि की निर्मलता, भाव में शुद्धता, कुबुद्धि का निराकरण और श्रुत भक्ति से पुण्य की वृद्धि। जो व्यक्ति निरंतर…
Read More
जज्बा वीरा द्वारा वन विहार का आयोजन

जज्बा वीरा द्वारा वन विहार का आयोजन

उदयपुर, 1 अगस्त। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र जज्बा वीरा द्वारा गुरूवार को वन विहार का आयोजन किया गया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि गुरूवार केन्द्र की सभी सदस्याएं रोप वे से नीमज माता मंदिर पहुंचे जहां दर्शन कर भजन-कीर्तन किया। यहीं पर सचिव सुमन भंडारी के नेतृत्व में सभी सदस्याएं लहरिया पहन कर आई और आयोजित गोष्ठी में अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और केन्द्र की भावी योजनाओं पर अपने विचार रखे। अन्त में धन्यवाद रमा जागेटिया ने ज्ञापित किया।
Read More
संवेदनशील नेतृत्व का संवेदनशील निर्णय, हर गरीब के घर में जल सकेगा गैस चूल्हा

संवेदनशील नेतृत्व का संवेदनशील निर्णय, हर गरीब के घर में जल सकेगा गैस चूल्हा

खाद्य सुरक्षा के दायरे में शामिल परिवारों को 450 रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर उदयपुर में सवा 4 लाख से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित उदयपुर, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने राज्य बजट में सभी वर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। गरीब और जरूरतमंद परिवारां की परेशानी को समझते हुए संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बजट में संवेदनशील निर्णय लेते हुए खाद्य सुरक्षा योजना में पंजीकृत सभी परिवारों को 450 रूपए में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। योजना के दायरे में प्रदेश के लाखों परिवार शामिल हैं, वहीं उदयपुर…
Read More
जीपीएस की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम 3 अगस्त को

जीपीएस की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम 3 अगस्त को

उदयपुर, 1 अगस्त। ग्रीन पीपल समिति की ओर से शनिवार 3 अगस्त को राजस्थान के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एस.के.वर्मा के 90 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में शहर के संजय गार्डन के समीप कमल तलाई पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। श्री वर्मा ग्रीन पीपल समिति के ऑनरेरी सदस्य भी हैं। सोसायटी अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा जिसमें 50 बड़े पौधों का रोपण किया जाएगा इसमें करंज, अमलतास, गधा पलाश एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाये जाकर इस स्थल को रमणीय  बनाने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों एवं प्रातः कालीन टहलने…
Read More
आंगनवाड़़ी महिलाओं के साथ स्तनपान सप्ताह के पोस्टर का विमोचन

आंगनवाड़़ी महिलाओं के साथ स्तनपान सप्ताह के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। इनर व्हील क्लब दिवास  की अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत आज बरोडिया पंचायत समिति की आंगनवाड़ी की 30 महिलाओं के साथ स्तनपान सप्ताह  के पोस्टर का विमोचन किया गया। आंगनबाड़ी की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी अपने नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ एवम  गर्भवती महिलाएं भी उपस्थिति रही। फाउंडर प्रेसिडेंट भानावत ने सभी को ब्रेस्ट फीडिंग का महत्व समझाया उन्होंने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए अमृत तुल्य है शिशु के श्रेष्ठ पोषण , मानसिक विकास एवम रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता  है। सचिव आशा श्रीमाली ने बताया कि…
Read More
error: Content is protected !!