मौज-मस्ती के लिए मंदिरों में करते थे चोरी, सीसीटीवी तोड़कर ले जाते थे डिवाइस, दोवड़ा पुलिस ने अहमदाबाद से दबोचा
डूंगरपुर, 19 दिसंबर। दोवड़ा पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। ये चोर अपने मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए मंदिरों से नकदी और सामान चुराते थे। इतना ही नहीं, वे पकड़े जाने से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी तोड़कर साथ ले जाते थे। पुलिस ने अहमदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोवड़ा थाना क्षेत्र में मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। खेरमाल गांव के जामुखंड भैरवजी मंदिर में 27 नवंबर को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अहमदाबाद से…
