हाईवे से सटी शराब दुकानों सहित अन्य निर्माणों का सर्वे कराने के निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उदयपुर, 20 दिसम्बर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन एवं एडीएम सिटी वारसिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। सर्वप्रथम सदस्य सचिव एवं एसई पीडब्ल्यूडी राजीव अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए गत बैठक कार्यवाही विवरण पर चर्चा की। एडीएम सिटी ने शहर सहित जिले भर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करनने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने शहर में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए,…
