Year: 2024

प्रतियोगिताओं में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन,वासनीमाफी की तीन बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित,ईंटाली में होगी जिला खो-खो प्रतियोगिता

प्रतियोगिताओं में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन,वासनीमाफी की तीन बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित,ईंटाली में होगी जिला खो-खो प्रतियोगिता

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना खुर्द के विद्यार्थियों ने 68वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में तीन रजत पदक एवं एक कांस्य पदक जीत कर विद्यालय एवं पंचायत का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य प्रदीपसिंह नेगी के अनुसार गौरव जोशी पुत्र रमेश जोशी (रजत), ललित गायरी पुत्र पप्पू लाल गायरी (रजत) केसर गायरी पुत्री मांगीलाल गायरी (रजत), विकास गायरी पुत्र गणेश लाल गायरी (कांस्य) पदक प्राप्त किया। कोच चंद्रभान शर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा तिलक-उपरणा द्वारा सम्मान किया गया। खिलाड़ी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच,माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। बच्चों का भी विद्यालय में उपरने द्वारा स्वागत किया…
Read More
फतहनगर में निकली राम रेवाड़ी में उमड़ा जनसैलाब,कड़ाहे में करवाया ठाकुरजी को स्नान

फतहनगर में निकली राम रेवाड़ी में उमड़ा जनसैलाब,कड़ाहे में करवाया ठाकुरजी को स्नान

फतहनगर। शनिवार को जलझूलनी एकादशी के अवसर नगर में धूमधाम से राम रेवाड़ी निकाली गयी। कार्यक्रम में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। राम रेवाड़ी के आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा गया जिन्होने आज अपना व्यवसाय बंद रख कर इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं रखी। अखाड़ा मंदिर से महन्त शिवशंकरदास के सानिध्य में राम रेवाड़ी में सवार हो ठाकुरजी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। बैंडबाजों के साथ सुसज्जित राम रेवाड़ी को बैलगाड़ी में स्थापित किया गया। युवा श्रद्धालुओं का टोला इस गाड़ी को खींच रहा था। प्रभुश्री के वेवाण के समक्ष बैठे महन्त शिवशंकरदास…
Read More
जीवन के सत्य को देखने के लिए भीतर की आंख चाहिए-   साध्वी डॉ संयमलता

जीवन के सत्य को देखने के लिए भीतर की आंख चाहिए-   साध्वी डॉ संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा.,डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा.,श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा.,श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी संयमलता ने कहा कि आंख शरीर का दीपक है।आंख यदि स्थिर रहेगी तो आपका शरीर भी प्रकाश से जगमगाता रहेगा। यदि वह अस्थिर है, अगर आंख में कुछ बुराई है तो सारे शरीर में अंधकार का ही साम्राज्य छाया रहेगा। जीवन के सत्य को देखने के लिए भीतर की आंख चाहिए और यह भीतर की आंख बिना सद्गुरु की कृपा…
Read More
शांति नाथ चंद्र प्रभु पार्श्व नाथ भगवान पर हुआ पंचामृत अभिषेक

शांति नाथ चंद्र प्रभु पार्श्व नाथ भगवान पर हुआ पंचामृत अभिषेक

उदयपुर। उत्तम तप धर्म पर प्रभु कामधेनु शांति नाथ चंद्र प्रभु पार्श्व नाथ भगवान पर बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ पर विशेष पंचामृत अभिषेक एवं विश्व शांति हेतु विशेष महा शांति धारा की गई। सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि जिसके पुण्य लाभार्थी नीतू विनोद कीकावत, चंद्र प्रभु पर शांति धारा का सोभाग्य विपिन दिलीप कांति लाल जैन एवं पार्श्व नाथ पर शंातिधारा का लाभ अशोक आशा भदावत को प्राप्त हुआ। दश लक्षण महापर्व पर चल रहे विशेष विधान के तप धर्म के 22अर्ग श्रीफल मंडप पर अर्पित किये गए। इस पर सम्मेद शिखर से लाइव…
Read More
एश्वर्या कॉलेज में हुआ 50 शिक्षकों का सम्मान

एश्वर्या कॉलेज में हुआ 50 शिक्षकों का सम्मान

उदयपुर। एश्वर्या कॉलेज में 14 सितबंर 2024 को हिन्दी दिवस के अवसर पर ऐश्वर्या  प्रोत्साहन  अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के कुल 50 से अधिक शिक्षकों का सम्मान दिया गया। स्वागत संभाषण डॉ निधि व्यास, प्राचार्या ऐश्वर्या मैनेजमेंट एंड आईटी कॉलेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में डॉ शिव सिंह सारंगदेवोत, कुलपति जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय और निर्मल सिंघवी, पूर्व डीजी रोटरी एवं चार्टेड अकाउंटेट रहे। छात्रा दिक्षा सुथार एवं कनिष्का पाटवा द्वारा अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान…
Read More
भारत की परिभाषा है हिन्दी

भारत की परिभाषा है हिन्दी

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया के अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत टीना, डिम्पल एवं खुशी कुमारी के द्वारा कविता पाठ किया गया। नीलू चौहान द्वारा मुक्तक प्रस्तुत किया गया। नेहा भगोरा एवं मोरान्तिका द्वारा हिन्दी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। सुशीला डोडिया द्वारा हिन्दी के महत्व को बताया गया। रेखा ने गीत की प्रस्तुति दी। सुनिता, गंगा मेघवाल एवं ज्योति…
Read More
पर्यटन विरासत व वीगन को सहेज कर रखनें की आवश्यकता

पर्यटन विरासत व वीगन को सहेज कर रखनें की आवश्यकता

उदयपुर। उदयपुर के पर्यटन व चवीगन फूड को बढ़ावा देने वाले आर.क.ेसिंह व धेर्यशीलसिंह ने गुजरात के हेरिटेज टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आर.क.ेसिंह ने कहा कि देश में अब मांसाहारी लोग भी शाकाहारी भोजन तक का त्याग कर सिर्फ वीगन खाद्य पदार्थो की ओर उन्मुख हो रहे है। वीगन खाने के लिये विदेशियों की संख्या मे ंभी लगातार बढ़़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन विरासत को सहेज कर रखनें की आवश्यकता है,ताकि विश्व के अनेक देशों से आने वाले पर्यटकों को हम अपनी विरासत को अच्छे से…
Read More
कराटे में उदयपुर मार्शल आर्ट्स के 5 स्वर्ण समेत कुल 14 पदक

कराटे में उदयपुर मार्शल आर्ट्स के 5 स्वर्ण समेत कुल 14 पदक

उदयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उदयपुर द्वारा संपन्न 68 वी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में परशुराम चौराहा स्थित उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करतेे हुए 5 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक जीते। एकेडमी के संस्थापक व मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई पंकज चौधरी ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों में पुनीत मेनारिया, भव्य श्रीमाली, प्रियांशी कुंवर, दिशा मेनारिया, सूर्यवीर सिंह ने स्वर्ण, नेत्रा श्रीमाली, जानवी मेनारिया, निश्चय चौहान, दिशान खण्डेलवाल व विशाखा रेगर ने रजत और चार्वी अग्रवाल, कनिष्क पालीवाल, पार्थ प्रताप व गगन अग्रवाल ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में एकेडमी…
Read More
माहेेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने किया वन भ्रमण

माहेेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने किया वन भ्रमण

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने आज ईको पार्क में वन भ्रमण कार्यक्रम संरक्षक कौशल्या गट्टानी व अध्यक्ष आशा नरानीवाल के सानिध्य में आयोजित किया गया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि बड़ी तालाब के झरनें,फतहसागर व बाहुबली हिल्स का भी अवलोकन किया। वहंा पर सदस्याओं ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति दे कर उसका पूर्ण आनन्द लिया। कविता बल्दवा, रेखा असावाकला गट्टानी ने हाउजी गेम्स खेलायें। सदस्याओं ने प्राकृतिक सौन्दर्य की फोटोग्राफी कर उन्हें अपने कैमरों में कैद किया। सरिता न्याती,निर्मला काबरा,रेणु मुन्दड़ा,इन्द्रा मून्दड़ा,अंकिता सहित अन्ेक सदस्याएं मौजूद थी। विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
Read More
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा हिन्दी दिवस स्वरचित काव्यपाठ कार्यक्रम आयोजित

इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा हिन्दी दिवस स्वरचित काव्यपाठ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में विद्या निकेतन स्कूल अशोकनगर में सीनियर व जूनियर अलग अलग क्लास के बच्चों से रेखा जैन द्वारा कविता प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कई बच्चों ने काफ़ी उत्साह से भाग लिया। क्लब अध्यक्ष चन्द्रकला कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उपहार प्रदान दिए गए। हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट…
Read More
error: Content is protected !!