पैडल-टू-जंगल के आठवें संस्करण का भव्य आगाज
उदयपुर में रश ऑवर राईड को राजपालसिंह शेखावत ने दिखाई हरी झंडी प्रकृतिप्रेमी साइकिल पर सवार होकर निहारेंगे वागड़-मेवाड़ का प्राकृतिक व नैसर्गिंक सौंदर्य उदयपुर 20 दिसंबर। राजस्थान में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन पीपल सोसाइटी, वन विभाग, पर्यटन विभाग एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के संयुक्त तत्वावधान में पैडल टू जंगल के आठवें संस्करण का आगाज शुक्रवार को फतेहसागर की पाल से हुआ। इस दौरान देश के ख्यातनाम वन्यजीव विशेषज्ञ, राजस्थान वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य और एनटीसीए के पूर्व सदस्य राजपालसिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस रोमांचक यात्रा के लिए शुभकामनाएं…
