Year: 2024

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा अभियान में बच्चों ने दिखाया उत्साह

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा अभियान में बच्चों ने दिखाया उत्साह

अनूठे अंदाज़ में सिखाया यातायात नियमों के पालन का महत्व उदयपुर,23 सितंबर/ यातायात पुलिस उदयपुर तथा आधार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान के तहत सोमवार को अभियान नोडल प्रभारी एवं राजस्थान पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार ने अनूठे अंदाज में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने आलोक विद्यालय पंचवटी के बच्चों को यातायात नियमों के तहत अत्यधिक सवारी बिठाकर गाड़ी नहीं चलाने, सुरक्षित रूप से वाहन चलाने, अगर कोई वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाता है तो उसकी गाड़ी में नहीं बैठने,…
Read More
मेन्टल एवं इमोशनल वेलबिंग पर कार्यशाला आयोजित

मेन्टल एवं इमोशनल वेलबिंग पर कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम द्वारा आज ’कौशल’ परियोजना के तहत वेंकंटेश्वर इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी एण्ड मास कम्यूनिकेशन में कार्यशाला आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष मेखला भौमिक ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य एक जटिल सातत्य है जो लोगों के सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को प्रभावित करता है। यह बचपन से लेकर वयस्कता तक, जीवन के हर चरण में महत्वपूर्ण है और युवाओं मे जीवन को सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अन्य क्लब सदस्य डॉ. मनोज कुमार और देवेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
Read More
फतेह सागर झील पर पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान सम्पन्न

फतेह सागर झील पर पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान सम्पन्न

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा शहर में चलाये गये पंाच दिवसीय स्वस्च्छता अभियान का आज फतहसागर पर समापन हुआ। झील स्वच्छता अभियान में स्थानीय नागरिकों, छात्रों और रोटरेक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य उदयपुर की झीलों की स्वच्छता बनाए रखना और स्वच्छता हेतु जन जागरुकता फैलाना था। रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने बताया कियह अभियान रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 2420 तुर्की के रोटरेक्टर्स की पहल है। इस अभियान में 30 रोटरेक्टर्स एवं झील प्रेमियों ने भाग लिया। उन्होंने ने कहा की यह अभियान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। झीलें हमारे शहर की धरोहर…
Read More
व्यक्ति गुणवान बनता चाहता गुणानुरागी नहींःसंयम ज्योति

व्यक्ति गुणवान बनता चाहता गुणानुरागी नहींःसंयम ज्योति

उदयपुर। सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़ी में चले रहे चातर्मास में प्रवचन के दौरान समता मूर्ति जयप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि व्यक्ति गुणवान बनना चाहता है गुणानुरागी बनना नहीं चाहता है। गुणानुरागी बने बिना कभी भी व्यक्ति गुणवान नहीं बन सकता है। साध्वी ने कहा कि गुणानुरागी बनने के लिए व्यक्ति को दूसरों के गुण देखने चाहिए और स्वयं के दोष देखने चाहिए। दूसरों के गुण देखने से व्यक्ति के जीवन गुणों का संचार होता है वही दूसरों के दोष देखने से जीवन में दोषों का संचार होता है। छोटी सी जिन्दगी में अगर…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान ने किया लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप का सम्मान

राजपूत महासभा संस्थान ने किया लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप का सम्मान

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्था उदयपुर संभाग की ओर से आज रावजी हाटा स्थित राजपूत भवन में आयोजित एक समारोह में लेकसिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत का सम्मान किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष हेमराज सिंह भाटी , वर्तमान अध्यक्ष संत सिंह भाटी ओर जय सिंह पंवार ने प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह को उपरना पहना कर सम्मान किया वही इस अवसर पर महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने पाग पहनाकर स्वागत किया।कार्यक़म में इस दौरान शेरसिंह राठौड़, लोकराज सिंह  चौहान, सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़, नरपत सिंह  चौहान, यशपालसिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह  सौलंकी, महादेव सेना प्रमुख राजेन्द्र…
Read More
  26वीं वार्षिक आम बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठित

  26वीं वार्षिक आम बैठक में नवीन कार्यकारिणी गठित

प्रवीण शर्मा अध्यक्ष एवं आसिफ अंसारी सचिव बनें उदयपुर। माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑॅफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर की वर्ष 2023-24 की वार्षिक आम बैठक एवं सदस्यों के पारिवारिक स्नेह मिलन का आयोजन आज यूसीसीआई के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान  चेप्टर उदयपुर के समस्त सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता मधु सूदन पालीवाल ने की। समारोह के मुख्य अतिथि दोनों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी गुप्ता एवं अरूण कुमार कोठारी थे। समारोह के अध्यक्ष मधु सूदन पालीवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया एवं वर्ष भर में की गई गतिविधियों को विस्तार से बताया।…
Read More
उदयपुर साड़ी महोत्सव संपन्न

उदयपुर साड़ी महोत्सव संपन्न

उदयपुर। शी सर्किल इंडिया द्वारा हमारी संस्कृति की उच्चतम विरासत साड़ी की पहचान समाज में और अधिक पहुंचाने हेतु उदयपुर साड़ी महोत्सव शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में 100 से ऊपर महिलाओं की भागीदारी से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्वाइंट सेक्रेटरी चाइल्ड राइट्स जयपुर की श्रीमती प्रभा गौतम थी। शी सर्किल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि शहर में यह अपने प्रकार का एक अनूठा महोत्सव है जहां सभी महिलाओं को साड़ी पहन कर आना अनिवार्य होता है वही अलग-अलग प्रदेशों की साड़ी पहनने के साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई जिसमें बेस्ट प्रादेशिक साड़ी रेहा सोनी,  हैंड…
Read More
वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन

वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन

MPUAT पेंशनर्स वेल फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री बाबुलाल जी खराड़ी केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार ( जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा ) , उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा जी उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जी जैन एवं कुलपति डा. अजीत कुमार कर्नाटक जी का सम्मान अध्यक्ष श्री डॉ एस के भटनागर और जनरल सेक्रेटरी श्री आर के राजपूत और श्री वीरेंद्र सोलंकी प्रवक्ता द्वारा सम्मान किया गया । वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह में 80+ वर्ष 75 + वर्ष और 70+ वर्ष के पेंशनर्स का सम्मान उपरना ,शाल…
Read More
एक शाम माता महालक्ष्मी के नाम कल

एक शाम माता महालक्ष्मी के नाम कल

उदयपुर। महालक्ष्मीजी के प्राक्ट्योत्सव अवसर पर गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल द्वितीय भजन संध्या का आयोजन मंगलवार को महालक्ष्मी मंदिर भटि्टयानी चौहट्टा पर होगा। आयोजनकर्ता महालक्ष्मी मित्र मंडल ने बताया कि माताजी का भव्य शृंगार किया जाएगा। शाम को आरती के पश्चात विशाल भजन संध्या होगी। इस अवसर पर सेमा राजसमंद से अनिल वैष्णव व उदयपुर से त्रिशा सुथार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। रात 12 बजे माताजी की महाआरती और भव्य आतिशबाजी होगी।
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल रागमाला चित्रकला को अब विश्व स्तर पर अनूठी पहचान दिला रही, स्विट्जरलैंड की प्रदर्शनी में रागमाला के चित्रों की धाक 

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल रागमाला चित्रकला को अब विश्व स्तर पर अनूठी पहचान दिला रही, स्विट्जरलैंड की प्रदर्शनी में रागमाला के चित्रों की धाक 

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार, म्यूजियम रिटबर्ग की निदेशक एनेट भगवती की रही मौजूदगी  उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल अब मेवाड़ की रागमाला चित्रकला को विश्व स्तर पर भी अनूठी पहचान प्रदान कर रही है। स्विट्जरलैंड के म्यूजियम रिटबर्ग ज्यूरिख में विश्व स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी गत 20 सितंबर से लगातार चल रही हैं। इस चित्रकला प्रदर्शनी में विशेष आमंत्रण पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के नेतृत्व में यहां प्रदर्शित किए रागमाला चित्रकला पर आधारित…
Read More
error: Content is protected !!