उदयपुर। शी सर्किल इंडिया द्वारा हमारी संस्कृति की उच्चतम विरासत साड़ी की पहचान समाज में और अधिक पहुंचाने हेतु उदयपुर साड़ी महोत्सव शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में 100 से ऊपर महिलाओं की भागीदारी से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्वाइंट सेक्रेटरी चाइल्ड राइट्स जयपुर की श्रीमती प्रभा गौतम थी।
शी सर्किल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप ने बताया कि शहर में यह अपने प्रकार का एक अनूठा महोत्सव है जहां सभी महिलाओं को साड़ी पहन कर आना अनिवार्य होता है वही अलग-अलग प्रदेशों की साड़ी पहनने के साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई जिसमें बेस्ट प्रादेशिक साड़ी रेहा सोनी, हैंड वर्क साड़ी में नेहा ओस्तवाल , सिल्क साड़ी में सोनिया साहू, बंधेज सारी में रश्मि गुप्ता, पॉपुलर कैटेगरी में पूजा कालरा, बेस्ट ड्रेप्ड में रविता कालरा व सतरंगी ग्रुप बेस्ट सारी ग्रुप में विजेता रहें, वहीं उदयपुर साड़ी क्वीन का खिताब सोनिया साहू को मिला।
कार्यक्रम में एनआईएफडी उदयपुर की प्राची मेहता, स्वर्ण सिल्वर से सोनू जैन, पीएफसी एजुकेशन की मीनाक्षी भेरवानी, कोस्मोडेंट क्लिनिक की क्त दक्षिता गग्गर , एनआईसीसी से स्वीटी छाबरा, शालिनी भटनागर, श्रद्धा गट्टानी, डॉ स्मिता सिंह, डॉ मोनिका शर्मा आदि विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस महोत्सव के द्वारा शी सर्किल इंडिया का प्रयास है कि भारतीय महिलाएं इस बात को समझे कि हमारी पारंपरिक वेशभूषा साड़ी में हर भारतीय महिला अन्य सभी परिधानों से अधिक खूबसूरत लगती हैं ।कार्यक्रम में शी सर्किल इंडिया की सभी अन्य मेंबर्स भी उपस्थित रहीं।
उदयपुर साड़ी महोत्सव संपन्न
