वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन

MPUAT पेंशनर्स वेल फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री बाबुलाल जी खराड़ी केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार ( जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा ) , उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा जी उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जी जैन एवं कुलपति डा. अजीत कुमार कर्नाटक जी का सम्मान अध्यक्ष श्री डॉ एस के भटनागर और जनरल सेक्रेटरी श्री आर के राजपूत और श्री वीरेंद्र सोलंकी प्रवक्ता द्वारा सम्मान किया गया ।
वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह में 80+ वर्ष 75 + वर्ष और 70+ वर्ष के पेंशनर्स का सम्मान उपरना ,शाल ओढ़ा कर गिफ्ट और मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया । समारोह में MPUAT के सभी अधिकार गण ,यूनिट के अध्यक्ष , जनरल सेक्रेटरी ,सुखाड़िया यूनिवर्सिटी पेंशनर्स सोसाइटी के अध्यक्ष श्री दरियाव सिंह जी चूंडावत एवं गणमान्य अतिथि पधारे । मंत्री महोदय ,विधायक महोदय एवं कुलपति महोदय द्वारा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया । समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने की।कुलपति ने पिछले दो साल मे विश्वविद्यालय द्वारा किए गए रिकॉर्ड 54 से अधिक पेटेंट, अनुसंधान एवं प्रसार शिक्षा क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्य के बारे में बताया और कहा कि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा जल्द ही कम्युनिटी रेडियो किसानों के हित में शुरू किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!