उदयपुर। राजपूत महासभा संस्था उदयपुर संभाग की ओर से आज रावजी हाटा स्थित राजपूत भवन में आयोजित एक समारोह में लेकसिटी प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत का सम्मान किया गया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष हेमराज सिंह भाटी , वर्तमान अध्यक्ष संत सिंह भाटी ओर जय सिंह पंवार ने प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह को उपरना पहना कर सम्मान किया वही इस अवसर पर महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने पाग पहनाकर स्वागत किया।कार्यक़म में इस दौरान शेरसिंह राठौड़, लोकराज सिंह चौहान, सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़, नरपत सिंह चौहान, यशपालसिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह सौलंकी, महादेव सेना प्रमुख राजेन्द्र सिंह भाटी,महिला विंग की अध्यक्ष रेखा चूंडावत, सचिव मनीषा राठौड़, रुकमणी कुंवर, टीना राजावत, सपना देवड़ा सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
राजपूत महासभा संस्थान ने किया लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप का सम्मान
