फतेह सागर झील पर पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान सम्पन्न

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या द्वारा शहर में चलाये गये पंाच दिवसीय स्वस्च्छता अभियान का आज फतहसागर पर समापन हुआ। झील स्वच्छता अभियान में स्थानीय नागरिकों, छात्रों और रोटरेक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य उदयपुर की झीलों की स्वच्छता बनाए रखना और स्वच्छता हेतु जन जागरुकता फैलाना था।
रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने बताया कियह अभियान रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 2420 तुर्की के रोटरेक्टर्स की पहल है। इस अभियान में 30 रोटरेक्टर्स एवं झील प्रेमियों ने भाग लिया। उन्होंने ने कहा की यह अभियान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। झीलें हमारे शहर की धरोहर हैं और हमें मिलकर उन्हें स्वच्छ बनाए रखना चाहिए।
रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या की ट्रेनर ऐश्वर्या सिंह ने अपने संदेश में युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हुए कहा की इस स्वच्छता अभियान में युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही है, और यह देखकर खुशी होती है कि युवा पीढ़ी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम के प्रभारी रोटरेक्टर महेन्द्र रबारी ने बताया की यह अभियान निश्चित रूप से झीलों की स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस अभियान में रोटरेक्टर दिक्षा सुथार, रोटरेक्टर शैलेंद्र गोयल, रोटरेक्टर हर्षिता राणा, रोटरेक्टर मितांशी पालीवाल, रोटरेक्टर अंजलि डांगी, रोटरेक्टर योगेश सुथार, रोटरेक्टर रक्षा जैन, रोटरेक्टर लविश सोलंकी, रोटरेक्टर कुशाल नलवाया, रोटरेक्टर किशोर गोयल एवं अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय रुप अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!