Year: 2024

रात्रि चौपाल कचौटिया में 10 अक्टूबर को आयोजित होगी

रात्रि चौपाल कचौटिया में 10 अक्टूबर को आयोजित होगी

प्रतापगढ़ 08 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड सुहागपुरा ब्लॉक सुहागपुरा की ग्राम पंचायत कचौटिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कचौटिया में 10 अक्टूबर, गुरुवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, सुहागपुरा ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।
Read More
जिला कलेक्टर ने ली सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स समिति की बैठक

जिला कलेक्टर ने ली सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स समिति की बैठक

प्रतापगढ़, 08 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय परिसर में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं और इसके कारणों पर गहराई से चर्चा की। बैठक के दौरान ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, ब्लैक स्पॉट, साइन बोर्ड, यातायात नियमों के बारे में प्रचार-प्रसार करने, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। जिला कलक्टर ने स्थानीय आवश्यकता व दुर्घटना कारणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों…
Read More
पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

भीलवाड़ा, 08 अक्टूबर। पाकिस्तान से आए तीन विस्थापितों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों - अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए। सभी को राजनिष्ठा की शपथ दिलाने के बाद भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नागरिकता प्रमाण पत्र से खिले चेहरे- अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार ने कहा, “आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है, इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया।…
Read More
राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना

राजकीय कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना

भीलवाडा, 08 अक्टूबर। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में कॉलेज शिक्षा, के निर्देशानुसार प्राचार्य सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्तर पर रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना की गई। प्राचार्य ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई केंद्र की स्थापना का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्राओं में आत्मरक्षा की क्षमता का विकास तथा शक्ति कौशल संवर्धन करना है। इस केंद्र के द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिले के सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के लिए एक माह का निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर महाविद्यालय के नियमित समय के अतिरिक्त सुबह के…
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर को डूंगरपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर को डूंगरपुर दौरे पर

डूंगरपुर, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 9 अक्टूबर, बुधवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे उदयपुर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 12.50 पुलिस लाइन हेलीपैड डूंगरपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से गुरुकुल पीजी कॉलेज सिंटेक्स मिल के पास बिछीवाड़ा रोड बोरी डूंगरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 5.40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड डूंगरपुर से उदयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
Read More
चिकित्सा विभाग द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अन्तर्गत औचक निरीक्षण कर लिये नमूने 

चिकित्सा विभाग द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अन्तर्गत औचक निरीक्षण कर लिये नमूने 

चित्तौड़गढ 8 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं राज्य सरकार की निरन्तर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके इस हेतु मंगलवार 8 अक्टूबर 2024 को भदेसर आवरी माताजी, चंदेरिया तथा जोगणिया माता जी में जांच एवं निरीक्षण दल की कार्यवाही। जिला कलक्टर के निर्देशन व अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचन्द गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा की टीम ने खाद्य पदार्थो के प्रभावी नमूनीकरण एवं निरीक्षण हेतु 7 व 8 अक्टूबर 2024 को निरन्तर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत भदेसर आवरी माताजी तथा जोगणिया माता जी…
Read More
विशेष रूप से सक्षम बालक-बालिकाओं की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

विशेष रूप से सक्षम बालक-बालिकाओं की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर, 8 अक्टूबर/ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार ं उदयपुर संभाग के विशेष रूप से सक्षम बालक बालिकाओं की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को गांधी ग्राउंड में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ एडीजे कुलदीप शर्मा, समसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक वीरेन्द्र यादव जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल के आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजेता प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किये गए। इस आयोजन में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में उदयपुर, चितौडगढ, बासवाडा, राजसमंद, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ जिले में…
Read More
70 वें वन्यजीव सप्ताह का हुआ समापन

70 वें वन्यजीव सप्ताह का हुआ समापन

उदयपुर, 8 अक्टूबर। वन विभाग, ग्रीन पीपल सोसाइटी व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के तत्वावधान में आयोजित वन्यजीव सप्ताह 2024 का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को वन भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल रहे तथा विशिष्ट अतिथि एनटीसीए के सदस्य व ग्रीन पीपल समिति के अध्यक्ष राहुल भटनागर थे। कलक्टर ने वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को बधाई दी और पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के प्रति आज की युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। उप वन संरक्षक देवेन्द्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते…
Read More
अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ एक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ एक गिरफ्तार

उदयपुर, 8 अक्टूबर : शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ एक आदमी को गिरफ्तार किया। सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान व डीएसटी प्रभारी धनपत सिंह टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गौरव सिंह पुत्र चेतन सिंह निवासी पायडा थाना प्रतापनगर को 1.88 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ बाद गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
Read More
पहले पीटा और फिर लूटा, रिपोर्ट दर्ज

पहले पीटा और फिर लूटा, रिपोर्ट दर्ज

उदयपुर, 8 अक्टूबर : जिले के सायरा थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर दी। पुलिस को दी रिपोर्ट में हिम्मतलाल पुत्र वागाराम गरासिया निवासी सायरा ने बताया कि बीते माह 9 सितम्बर की रात को वह अपना काम खत्म कर घर जा रहा था। रास्ते में उसकी के गांव के रहने वाले माना पुत्र सीना गरासिया, तेरसा पुत्र माना गरासिया, लखा पुत्र माना गरासिया, जाला पुत्र माना गरासिया, पप्पू पुत्र माना गरासिया, विना पुत्र तेरसाराम गरासिया, गोगा पुत्र लाला गरासिया, सुरेश पुत्र लाला गरासिया, सुरेश पुत्र राणा गरासिया और अर्जुन पुत्र माना गरासिया ने…
Read More
error: Content is protected !!