सात तोले सोना चुराकर चोर हुए फरार, तलाश जारी
उदयपुर, 8 अक्टूबर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चोरी ने घर में घुसकर सात तोले सोने चुरा लिया। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता सायमा शेख पत्नी जहीर शेख निवासी श्रीनगर रामपुरा ने बताया कि पिछले दो दिन से वह बीमारी की वजह से राताखेत स्थित अपने पिता के घर रह रही थी। उसका पति भी काम के सिलसिले में घर से बाहर था। मौके का फायद उठाते हुए शातिर चोर ने सूने मकान में घुसकर अलमारियों से 3.5 तोला वजनी सोने की तीन चेन, 1.5 तोला की सोने का एक ब्रेसलेट, एक तोले की सोने…
