वन,टू,थ्री और तीन सेकण्ड में जादूगर आंचल आग के बाड़े से बाहर आयी
गांधी ग्राउण्ड में जादूगर आंचल का एडवेंचर विद फायर कार्यक्रम को देख हर कोई अचम्भित उदयपुर। वन,टू थ्री और आंचल मात्र तीन सेकण्ड में आग से धधकते बाडे में से गाहर निकल आयी। श्वंास रोक देने वालें इस एडवेंचर विद फायर कार्यक्रम को देखने गांधी ग्राउण्ड में तीन घण्टे से एकत्रित हुई 15 हजार से अधिक भीड़ के लिये यह कार्यक्रम किसी अचम्भित,अविश्वसनीय एवं अकल्पनीय से कम नहीं था। प्रारम्भ में कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी डॉ.जिनेन्द्र शास्त्री ने शब्दों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. शास्त्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जादूगर आंचल द्वारा गांधी ग्राउण्ड में…
