रोजगार सहायता शिविर में 342 पदों पर आशार्थियों का प्रारंभिक चयन
उदयपुर, 23 दिसम्बर। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में आयोजित हुआ। शिविर में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी रवीन्द्र श्रीमाली, तखतसिंह शक्तावत, संभागीय श्रम आयुक्त संकेत मोदी, फतह उमावि के प्राचार्य चेतन पानेरी आदि उपस्थित रहे। कार्यालय के उप निदेषक मुकेश गुर्जर ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया और बताया कि शिविर में 16 कम्पनियों द्वारा कुल 342 पदों पर आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया एवं अम्बूजा फाउंडेशन, हिन्दुस्तान जिंक कौशल केन्द्र द्वारा 25 आशार्थियों का कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण के लिये चयन किया…
