वीमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स का दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न
उदयपुर, 17 अक्टूबर। वीमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा गुरुवार को राम विलास होटल में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चेम्बर की संरक्षक श्रीमती माया कुम्भट के स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ, जिसमें उन्होंने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाने का माध्यम है। समारोह में उपस्थित सदस्याओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। इन कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और दीपावली से संबंधित परंपराओं को…
