मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के शरद पूर्णिमा उत्सव मे तीसरी पीढ़ी की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया
उदयपुर 17 अक्टूबर। मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड ने ओरिएंटल पैलैस रिसोर्ट के रिवाह हाल मे अपना शरद पूर्णिमा उत्सव गट्टानी फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी की अध्यक्षता मे मनाया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के परिवारजनों की तीसरी पीढ़ी ने ऐक से ऐक उत्कृष्ट प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया । सुश्री मनस्वी मेहता के गिटार पर गणपति वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। 4 वर्षीय नन्हीं दियारा जुनेजा का ग्लास व थाली पर राजस्थानी नृत्य, तो सुश्री प्रदन्या भाटी का पंजाबी गाने पर हिप-हाप व ब्रेक डांस , सुश्री भूमिका चौधरी का पापा -…
