सरकारी स्कूलों का सानी नहीं, विद्यार्थी पूरे मनोयोग से करें प्रयास, मिलेगी सफलता -एडीएसपी सुखववाल
‘एक्सप्लोरिंग द होराइजन्स’ कार्यशाला में सरकारी स्कूलों के बच्चों को किया प्रोत्साहित उदयपुर, 22 अक्टूबर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में गुणवत्तायुक्त शिक्षा की दृष्टि से देखें तो सरकारी स्कूलों का कोई सानी नहीं है, बस विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से प्रयास करें तो सफलता अवश्य ही मिलेगी। सुखवाल मंगलवार को होटल रेडिसन ब्लू में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कश्ती फाउंडेशन, सेंडीस ट्रेवल टेल्स व रेडिसन ब्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘एक्सप्लोरिंग द होराइजन्स’ शीर्षक से आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस…
