Year: 2024

डूंगरपुर: चौरासी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों को दिया प्रशिक्षण

डूंगरपुर: चौरासी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों को दिया प्रशिक्षण

-आदर्श आचार संहिता और व्यय से सम्बंधित प्रावधानों की दी जानकारी डूंगरपुर, 30 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चौरासी विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती श्रेया पी. सिंह, व्यय प्रेषक श्री स्वप्निल शरद बावकर, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह की उपस्थिति में बुधवार को चौरासी विधानसभा उपचुनाव के सभी  उम्मीदवारों  को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक वैभव पाठक  और रोशन जोशी ने सभी उम्मीदवारों को चुनाव आचार संहिता एवं चुनावी व्यय से सम्बंधित जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं और जिज्ञासा का समाधान किया। एफएसटी, एसएसटी व पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण-…
Read More
भीलवाड़ा: त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

भीलवाड़ा: त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

भीलवाड़ा, 30 अक्टूबर। दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, गुरुनानक जयंती पर शांति एवं कानून व्यवस्था के मध्यनजर जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट/अधिकारियों की डयूटी लगाई है। जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास चिमन लाल मीणा, सुभाष नगर एवं सदर थाना क्षेत्र के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा दिव्यराज सिंह चुंडावत, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए दिनेश साहू तहसीलदार भीलवाड़ा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सीईओ जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी, तहसीलदार यूआईटी नीरज रावत, कार्यवाहक तहसीलदार भू अभिलेख मुकेश कुमार गुर्जर, नायब तहसीलदार सुवाणा…
Read More
भीलवाड़ा:  एलपीजी आई.डी. एवं आधार सीडिंग का कार्य 05 नवंबर से प्रारंभ

भीलवाड़ा: एलपीजी आई.डी. एवं आधार सीडिंग का कार्य 05 नवंबर से प्रारंभ

भीलवाड़ा, 30 अक्टूबर। रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजनान्तर्गत जरूरतमन्द परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 450/- रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बजट घोषणा 2024-25 से इस योजना का दायरा बढाते हुए सभी एनएफएसए लाभान्वितों को 450/- रूपये में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाना है। जिला रसद अधिकारी अमरेंद्र मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को एलपीजी गैस सिलेण्डर 450/- रूपये में प्राप्त करने हेतु राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार व परिवार में उपलब्ध…
Read More
भीलवाड़ा:  दीपोत्सव पर्व का भव्यता से होगा आयोजन

भीलवाड़ा: दीपोत्सव पर्व का भव्यता से होगा आयोजन

भीलवाड़ा, 30 अक्टूबर। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग द्वारा इस वर्ष दीपावली के पावन पर्व पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिरों एवं राजकीय आत्मनिर्भर मंदिरों में दीपावली पर पाँच दिवसीय दीपोत्सव पर्व भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है। देवस्थान विभाग अजमेर के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि इस वर्ष राजकीय मंदिरों को दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास एवं भव्यता से मनाने हेतु राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार एवं आत्मनिर्भर श्रेणी के मंदिरों में विशेष साफ-सफाई, लाईट डेकोरेशन, फ्ल्वार डेकोरशन तथा मंदिरों में विशेष आरती, प्रसादी एवं अन्नकूट आदि कार्यक्रमों को करवाने के निर्देश जारी किये…
Read More
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में दिव्य धनवंतरी पूजन और दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन 

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में दिव्य धनवंतरी पूजन और दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन 

उदयपुर, 30 अक्टूबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में दीपोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित विशेष धनवंतरी पूजन और दिवाली महोत्सव विश्वविद्यालय के संघटक लॉ कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और मुख्यालय में विधिपूर्वक मनाया गया। इस अनुष्ठान में विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के सान्निध्य में मां लक्ष्मी और आरोग्य के देव धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के साथ विद्यापीठ की निरंतर उन्नति, प्रगति और समस्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की गई। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधियों से हुई। विश्वविद्यालय के कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, कुलसचिव डॉ. तरुण श्रीमाली, पीठ…
Read More
पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया पहुंचे उदयपुर

पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया पहुंचे उदयपुर

एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और जिला कलक्टर ने की अगवानी कटारिया का 4 नवम्बर तक उदयपुर में रहेगा प्रवास उदयपुर, 30 अक्टूबर। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया 6 दिवसीय प्रवास पर बुधवार को उदयपुर पहुंचे। श्री कटारिया 4 नवम्बर तक उदयपुर में विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे। माननीय राज्यपाल श्री कटारिया बुधवार दोपहर 12 बजे विशेष चार्टर विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचे। वहां उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, समाजसेवी रविन्द्र श्रीमाली, चंद्रगुप्तसिंह चौहान, अतुल चंडालिया आदि ने उनकी अगवानी…
Read More
इंटर स्कूल चैम्पियनशीप में स्ट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी रही तीसरे स्थान पर रहीं

इंटर स्कूल चैम्पियनशीप में स्ट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी रही तीसरे स्थान पर रहीं

उदयपुर। शहर में आयोजित तीसरी इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2024 में स्ट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी तीसरे स्थान पर रहीं। स्ट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी राजस्थान टेक्निकल डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया कि उदयपुर में आयोजित तीसरी इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में स्ट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी के 32 खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण पदक के साथ 30 पदक जीते। पदक विजेताओं में सीनियर वर्ग में .कमलेश सेन,कुमिते में कांस्य पदक,केडिट वर्ग में आदित्य सिंह कुमिते में कांस्य , दक्ष चंडालिया ने  कुमिते में स्वर्ण, अक्षया लोगनाथन में कुमित में रजत और सब जूनियर वर्ग में समिष्टा गहलोत ने कुमिते में रजत,…
Read More
डॉ.खलील अगवानी अध्यक्ष एवं फातिमा सचिव बनीं

डॉ.खलील अगवानी अध्यक्ष एवं फातिमा सचिव बनीं

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर के आज चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. खलील अगवानी, उपाध्यक्ष पद पर मोइनुद्दीन कुरैशी,सचिव पद पर फातिमा अगवानी,उपसचिव पद पर अकील मोहम्मद, कोक्षाध्यक्ष पद पर साजिया अगवानी,और साजिद कुरैशी कार्यकारणी सदस्य चुने गए साथ दो सदस्यों सोहराब बानो,और मोहम्मद फराज का इस्तीफा मंजूर किया गया।
Read More
देवेन्द्र मुनि म.सा. की 94 वीं जयन्ती एवं 1008 जोड़ों द्वारा घण्टाकर्ण महावीर अनुष्ठान आयोजित

देवेन्द्र मुनि म.सा. की 94 वीं जयन्ती एवं 1008 जोड़ों द्वारा घण्टाकर्ण महावीर अनुष्ठान आयोजित

उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ.संयमलताजी म. सा.,डॉ. अमितप्रज्ञाजी म. सा., कमलप्रज्ञाजी म. सा., सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में श्रमण संघीय  तृतीय पट्ठधर आचार्य सम्राट देवेंद्र मुनि म.सा. की 94वी जन्म जयंती मनायी एवं इस अवसर पर 1008 सजोड़ें का भव्य महामंगलकारी घंटाकर्ण महावीर अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंगलाचरण के पश्चात धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलताश्री म.सा.ने कहा कि संघ रूप रथ के कुशल महासारथी आचार्य श्री इस युग के अत्यंत प्रभावक महान संत थे। उदयपुर के बरडिया परिवार में जिनका जन्म हुआ। 9 साल…
Read More
जिला कलक्टर ने किया रोशनी से नहाए शहर का अवलोकन

जिला कलक्टर ने किया रोशनी से नहाए शहर का अवलोकन

दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा व्यापारियों और आमजन से किया संवाद, लिया फीडबैक उदयपुर, 29 अक्टूबर। दीपावली की पूर्व संध्या पर धनतेरस के अवसर पर मंगलवार देर शाम जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल अधिकारियों के दल के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने शहरभर में की गई आकर्षक सजावट के साथ ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उदयपुरवासियों को सुख समृद्धि और रोशनी के प्रतीक दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रोशनी में नहाए शहर का अवलोकन करने जिला कलक्टर श्री पोसवाल पूरी टीम के साथ पैदल भ्रमण…
Read More
error: Content is protected !!