भट्ट ने ग्रहण किया विद्या भवन सीईओ का पदभार
सोसायटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष ने किया स्वागत उदयपुर, 29 अक्टूबर/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार को विद्या भवन सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वे सोसायटी के 11 संस्थानों के कार्यकलाप एवं गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। समिति अध्यक्ष जेके तायलिया, उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल शाह ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर सदस्य रेखा अग्रवाल, अरुण चतुर्वेदी, हरीश माथुर सहित सोसायटी स्टाफ मौजूद था। कुशल प्रशासक के रूप में ख्याति प्राप्त राजेंद्र भट्ट ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान डूंगरपुर एवं भीलवाड़ा जिला कलेक्टर के रूप में बेहतरीन कार्य किया…
