Year: 2024

चेन छीनकर भागे 2 बदमाश गिरफ्तार

चेन छीनकर भागे 2 बदमाश गिरफ्तार

सलूंबर, 30 अक्टूबर : सलूम्बर थाना पुलिस ने दिन—दहाड़े एक ​महिला की चेन छीनकर भागे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते 25 अक्टूबर को सलूंबर निवासी पुष्पा देवी सुथारवाड़ी नागदा बाजार से गुजर रही थी कि तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन झपटी और फरार हो गए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सलूंबर थाना पुलिस ने आरोपी विक्रम कालबेलिया(65) निवासी जोयेरा सलूंबर और भूरालाल कालबेलिया(65) निवासी जावरमाइंस सलूंबर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अनुसंधान जारी है।
Read More
सेंध लगाकर चुराए लाखों के जेवर, मामला दर्ज

सेंध लगाकर चुराए लाखों के जेवर, मामला दर्ज

राजेश वर्मा उदयपुर, 30 अक्टूबर : शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने घर में सेंध लगाकर लाखों के जेवर चुरा लिए। पुलिस को दी रिपोर्ट में धर्मचंद पुत्र नाथू लाल मीणा निवासी बलीचा ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात 1 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिया। सुबह जब परिवार ने अलमारियों के ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चला। चैक करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने व चांदी के सारे आभूषण गायब थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस…
Read More
दीपावली के अवसर पर उदयपुर एनिमल फीड ने ग्रामीण बच्चों के साथ बांटी खुशियां

दीपावली के अवसर पर उदयपुर एनिमल फीड ने ग्रामीण बच्चों के साथ बांटी खुशियां

उदयपुर, 30 अक्टूबर। हैप्पी एंड चॉइस वेलफेयर सोसायटी उदयपुर एनिमल फीड की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर वहाँ के बच्चों के साथ दीवाली मनाई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटना और उन्हें इस त्योहार का आनंद दिलाना था, जो शायद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण इससे वंचित रह जाते हैं। यह उत्सव 3 दिन तक मनाया जाएगा इसमें लोगों के सहयोग से बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, स्टेशनरी, ठंड के मोजे, फुलझड़ी सामग्री वितरित की गई। टीम के रवि भावसार ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने विभिन्न गाँवों का दौरा कर बच्चों…
Read More
देवस्थान विभाग की ओर से दीपावली पर्व पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा

देवस्थान विभाग की ओर से दीपावली पर्व पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा

पूजा कार्यक्रमों का होगा आयोजन उदयपुर, 30 अक्टूबर। देवस्थान विभाग की ओर से पंच दिवसीय दीपावली पर्व के अवसर पर विशेष आयोजन करवाए जा रहे हैं। विभाग के अधीन आत्म-निर्भर और प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के सभी मंदिरों में विशेष पूजा एवं साज-सज्जा की जाएगी। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती दीपिका मेघवाल ने बताया कि विभाग द्वारा पांच दिन तक उदयपुर जिले के ऋषभदेव मंदिर सहित डूंगरपुर जिले के कुल 31 और बांसवाड़ा जिले के कुल 63 विभागीय मंदिरों पर विशेष विद्युत सजावट, फूल बंगला, रंगोली तथा मिट्टी के दीयों का प्रकाश किया जाएगा। साथ ही इन दिनों में प्रसाद…
Read More
चित्तौड़गढ: खाद्य सुरक्षा विभाग ने  लिए निम्बाहेड़ा में मिठाईयों के सैम्पल  

चित्तौड़गढ: खाद्य सुरक्षा विभाग ने  लिए निम्बाहेड़ा में मिठाईयों के सैम्पल  

चित्तौड़गढ 29 अक्टूबर। जिला कलक्टर के निर्देश व अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचन्द गुप्ता के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम शर्मा की टीम ने निम्बाहेड़ा में कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मैसर्स सत्यविजय स्वीट्स  से मलाई बर्फी, भराडिया मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन,  कल्याण रेस्टोरेंट से मावाबाटी, मौसम बाहर स्वीटस से बंगाली स्वीटस व बेसन चक्की  के सैम्पल लिये गये। साथ ही दुकानादारों को दीपावली की त्यौहार के दौरान दुकान में साफ सफाई रखने की विशेष हिदायत दी। साथ ही मिठाईयों में स्वयं द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त दूध से निर्मित मावे का…
Read More
पर्यटन, स्वास्थ्य और अध्यात्म के संगम स्थल के रूप में विकसित हो रत्नागिरी पहाड़ी : कटारिया

पर्यटन, स्वास्थ्य और अध्यात्म के संगम स्थल के रूप में विकसित हो रत्नागिरी पहाड़ी : कटारिया

पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने किया रत्नागिरी पहाड़ी में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास उदयपुर, 30 अक्टूबर। दीपावली की पूर्व संध्या पर पर्यटन सिटी उदयपुर को एक और नई सौगात मिली। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को शहर के भुवाणा स्थित रत्नागिरी पहाड़ी पर उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से करवाए जाने वाले 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। श्री कटारिया ने कहा कि यह स्थान पर्यटन, स्वास्थ्य और अध्यात्म के संगम स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है और हमें इसे सहेजने…
Read More
एमबी अस्पताल टीम ने निराश्रितों के साथ मनाई दिवाली

एमबी अस्पताल टीम ने निराश्रितों के साथ मनाई दिवाली

उदयपुर, 30 अक्टूबर/ दीपावली के अवसर पर एमबी अस्पताल की अस्पताल मित्र टीम ने बुधवार को चित्रकूट नगर स्थित  निराश्रित गृह में जाकर दिवाली मनाई। अधीक्षक डॉ.आर एल सुमन ने बताया कि औरों को खुशी देना जीवन का एक मकसद होता है और इसी के तहत टीम ने ऐसे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर मिठाई बांटी और सभी के सुस्वास्थ्य की कामना की। टीम इस साल अब तक  ऐसे निराश्रित 74 मरीजों की तक सेवा कर चुकी है जो कि अस्पताल में अनजान के रूप में भर्ती होते हैं, सड़क एक्सीडेंट से आते हैं या कई बार लावारिस, पागलपन की…
Read More
ब्लाॅक सांख्यिकी कार्यालय बड़गाँव एवं गोगुन्दा का निरीक्षण

ब्लाॅक सांख्यिकी कार्यालय बड़गाँव एवं गोगुन्दा का निरीक्षण

उदयपुर, 30 अक्टूबर/  आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, जयपुर के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री विनेष सिंघवी द्वारा कार्यालय ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी बड़गाँव, गोगुन्दा एवं रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु एवं विवाह) कार्यालय ग्राम पंचायत विजयबावडी का निरीक्षण किया और विभागीय कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने निरीक्षण के दौरान ई-फाइल क्रियान्वयन, जनआधार योजना, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, मुख्यमन्त्री ई-ग्राम परियोजना, आय-व्यय लेखे, विभागीय प्रकाशन, संस्था आधार एवं अन्य विभागीय कार्यो पर चर्चा की, साथ ही जन आधार पंजीयन, संशोधन सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पहचान पोर्टल पेंडेन्सी के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं…
Read More
डूंगरपुर: ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग में प्रोटोकॉल की हो पूर्ण पालना- जिला निर्वाचन अधिकारी

डूंगरपुर: ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग में प्रोटोकॉल की हो पूर्ण पालना- जिला निर्वाचन अधिकारी

-सीयू, बीयू एवं वीवीपेट की कमीशनिंग 5 नवम्बर से डूंगरपुर, 30 अक्टूबर। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत द्वितीय रेण्डमाइजेशन के पश्चात् विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चौरासी में मतदान केन्द्रवार आवंटित सीयू, बीयू एवं वीवीपेट मशीनों को तैयार करने का कार्य (कमीशनिंग) 5 नवम्बर से श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर में भारत इलेक्ट्रॉनिक के इंजीनियरां और तकनीशियनों द्वारा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी चौरासी को अपने कार्यालय स्तर से पर्याप्त मात्रा में कार्मिक मय पहचान पत्र एवं आवश्यक प्रपत्र अपने साथ लेकर 5 नवम्बर को प्रातः 9 बजे श्री भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय…
Read More
डूंगरपुर: दीपावली पर आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग रहे अलर्ट- जिला कलक्टर

डूंगरपुर: दीपावली पर आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग रहे अलर्ट- जिला कलक्टर

-आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की डूंगरपुर, 30 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करने के  लिए बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिला कलक्टर श्री सिंह ने त्योहारों के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी विभागों में कार्य का बोझ बढ़ने की संभावना को देखते हुए कर्मचारियों की तैनाती पर चर्चा की। उन्होंने जिले में किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए।…
Read More
error: Content is protected !!