Month: October 2024

टोबैको फ्री यूथ केम्पेन 2.0 पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

टोबैको फ्री यूथ केम्पेन 2.0 पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर, 17 अक्टूबर। चिकित्सा विभाग की ओर से टोबैको फ्री यूथ केम्पेन की संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संयुक्त निदेशक डॉ प्रकाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि कार्यशाला में उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के सभी जिलों के सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ के साथ शिक्षा व पुलिस विभाग, नगर निगम, सभी ब्लॉक से बीसीएमओ और स्टेक होल्डर ने भाग लिया। कार्यशाला में राज्य स्तर से नरेन्द्र सिंह व एसआरकेपीएस एनजीओ के राजन चौधरी शामिल हुए। संयुक्त निदेशक ने शपथ दिलाते हुए कहा कि तम्बाकू मुक्त ग्राम और शहर के…
Read More
ईएसएमएस पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण

ईएसएमएस पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 उदयपुर, 17 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से गुरूवार ईएसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल का ऑनलाइन प्रशिक्षण हुआ। उदयपुर में डीओआईटी के वीडियो कांफ्रेन्स कक्ष में निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्णपाल सिंह चौहान सहित प्रकोष्ठ से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग लिया। विषय विशेषज्ञों ने उड़नदस्तों, स्थैतिक निगरानी दलों, पुलिस, आबकारी, जीएसटी आदि के माध्यम से होने वाली जब्ती को पोर्टल पर दर्ज करने आदि की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही जब्ती की कार्यवाही और पोर्टल पर इंद्राज के दौरान रखी…
Read More
शरद पूर्णिमा पर विश्व कल्याण के लिए हवन का आयोजन

शरद पूर्णिमा पर विश्व कल्याण के लिए हवन का आयोजन

उदयपुर। शरद पूर्णिमा पर विश्व के कल्याण के लिए एवं उपद्रवी शक्तियों की शांति के साथ उदयपुर में अमन चैन की मंगल कामना को लेकर गुरूवार को नाकोड़ा पाश्र्वनाथ कार्यालय के नाकोड़ा रूप रजत भवन में माताजी व भेरूजी का हवन कर उसमें पूर्णाहूतियां दी गईं। अशोक नगर स्थित नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के नाकोड़ा रूप रजत भवन में गुरूवार को ज्योतिषाचार्य कांतिलाल जैन के सान्निध्य में श्री पाश्र्वनाथ भगवान, पद्मावती देवी, दुर्गा माता, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी एवं ओश्या माता का हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। हवन से पूर्व पंडित रामपाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने…
Read More
जयपुर से वीसी के माध्यम से जुड़े मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा उर्वरकों के वितरण को दे प्राथमिकता

जयपुर से वीसी के माध्यम से जुड़े मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा उर्वरकों के वितरण को दे प्राथमिकता

जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उदयपुर, 17 अक्टूबर। जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी परिसर में आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जयपुर से मुख्य सचिव सुधांश पंत भी जुड़े। उन्होंने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए नियमित रूप से नारकोटिक्स की बैठकें आयोजित की जाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मेडिकल उपचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का नशे के रूप में दुरुपयोग न हो। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिला परिषद…
Read More
वीमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स का दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

वीमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स का दीपावली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

उदयपुर, 17 अक्टूबर। वीमन चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा गुरुवार को राम विलास होटल में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चेम्बर की संरक्षक श्रीमती माया कुम्भट के स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ, जिसमें उन्होंने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाने का माध्यम है।  समारोह में उपस्थित सदस्याओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। इन कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत और दीपावली से संबंधित परंपराओं को…
Read More
प्रतापगढ़: राजीविका की बैंक सखियों को  डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण 

प्रतापगढ़: राजीविका की बैंक सखियों को  डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण 

प्रतापगढ़,16 अक्टूबर।डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतापगढ़ जिले में “डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता” के तहत एन.आई.सी. जिला केंद्र द्वारा प्रतापगढ़ जिले में डिजिटल जागरूकता अभियान के तहत राजीविका की बैंक सखियों को डिजिटल एवं साइबर जागरूकता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया | डॉ.राजोरिया ने बताया कि डिजिटल दुनिया के वर्तमान परिदृश्य में, डिजिटल उपकरणों व डिजिटल सेवाओं का प्रयोग हमारी दिनचर्या और दैनिक गतिविधियों में बहुत तेजी से बढ़ रहा है| जिसके लिए सभी नागरिकों को डिजिटल जागरूक होकर इसका सावधानी से उपयोग करने की आवश्यकता है।  जिला कलक्टर ने…
Read More
भीलवाड़ा: जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

भीलवाड़ा: जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

-राजस्व प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के दिए निर्देश -किसानों को मिले पर्याप्त उर्वरक, जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो कड़ी कार्रवाई -मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अलर्ट मोड पर कार्य करें -त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं मानक स्तर की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावट के विरूद्ध चलेगा विशेष अभियान भीलवाड़ा, 16 अक्टूबर। सभी राजस्व अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए बकाया राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर नमित मेहता ने यह बात बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान…
Read More
भीलवाड़ा: शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

भीलवाड़ा: शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

भीलवाड़ा 16 अक्टूबर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय ( जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बोद्ध और मुस्लिम) को शिक्षा एवं व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय को व्यवसाय ऋण हेतु कौशल प्रशिक्षण, आई.टी.आई., शिल्पकार, हथकरघा वाले अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऋण आवेदन हेतु अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, समस्त स्त्रोत से परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, कार्यस्थल संबंधी प्रमाण-पत्र, लाईसेंस, फोटो, जन आधार कार्ड, बैंक विवरण, आवेदक का जीवन बीमा (ऋण…
Read More
राजसमंद: एनएच 162 ई भूमि अवाप्ति को लेकर लगेंगे शिविर

राजसमंद: एनएच 162 ई भूमि अवाप्ति को लेकर लगेंगे शिविर

राजसमंद, 16 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 ई (चारभुजा-कुम्भलगढ-हल्दीघाटी-नाथद्वारा-मावली-भटेवर) टू लेन सडक निर्माण परियोजना के अन्तर्गत आने वाली भूमि अवाप्ति के संबंध में हितधारियों को मुआवजा भुगतान करने हेतु प्रकरण तैयार करने के लिए तहसीलवार केम्प (शिविर) आयोजित किये जाएंगे। संबंधित नायब तहसीलदार शिविरों के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तहसील कुम्भलगढ में 18 व 19 अक्टूबर 2024 को चांबुआ सरजेला, मजेरा में, 21 व 22 अक्टूबर 2024 को दोवास, हमेरपाल, 23 व 24 अक्टूबर 2024 को ओडा, केलवाडा में, 25 व 26 अक्टूबर 2024 को कुंचोली, परमारों की भागल में, 28 व 29 अक्टूबर 2024 को वावदा, लखमावतों…
Read More
भीलवाड़ा: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर लैंगिक उत्पीड़न कार्यशाला का आयोजन

भीलवाड़ा: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर लैंगिक उत्पीड़न कार्यशाला का आयोजन

भीलवाडा 16 अक्टूबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बुधवार को किसान भवन, कृशि उपज मण्डी परिसर में कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया ने बताया कि इस कार्यशाला में महिला व बाल विकास विभाग, राजीविका, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग व अन्य विभागो से कुल लगभग 100 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिती चौधरी ने महिलाओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यो के प्रति सजग रहने का…
Read More
error: Content is protected !!