Month: October 2024

राजसमंद: दीपावली से पहले छोगालाल के घर आई खुशी, प्रशासन ने घर जाकर सौंपा बंटवारा नामांतरण पत्र

राजसमंद: दीपावली से पहले छोगालाल के घर आई खुशी, प्रशासन ने घर जाकर सौंपा बंटवारा नामांतरण पत्र

-कलक्टर असावा की संवेदनशीलता से मिली राहत, तीन वर्ष से भटक रहा था परिवादी राजसमंद, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक प्रार्थी की बंटवारे संबंधी समस्या को न सिर्फ हल किया, बल्कि तहसीलदार को उसके घर भेज बटवारे का नामांतरण सुपुर्द करवाया। जो व्यक्ति तीन वर्ष से समस्या को लेकर परेशान था उसे राहत मिली। दरअसल कुंवारिया तहसील के भावा ग्राम पंचायत के बागपुरा खाखरमाला निवासी छोगालाल पिता हीरा बागरिया निवासी ने जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुंवारिया तहसील कार्यालय में उसकी बंटवारा पत्रावली पर कोई कार्यवाही नहीं हो…
Read More
68 वी जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता (17-19वर्ष ) छात्र-छात्रा गांधी ग्राउंड में शुरू

68 वी जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता (17-19वर्ष ) छात्र-छात्रा गांधी ग्राउंड में शुरू

लंबी कूद में 19 वर्ष बालिकाओं में सेंट एंथोनी की कनक मीणा प्रथम एवम  गोला फेंक में सरेकला की खुशी कुमारी भाटी प्रथम रही गोला फेंक (17 वर्ष छात्रा) स्पर्धा में सरेकला की धापू कुंवर प्रथम स्थान पर रही उदयपुर 18 अक्टूबर। 68 वी जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता (17-19 छात्र-छात्रा वर्ग) का शुभारंभ शुक्रवार को शहर के गांधी ग्राउंड में हुआ। मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि आज बालिकाओं का जो खेलों के प्रति रुझान दिख रहा है वह अत्यंत श्रेष्ठ…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड का 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर शुरू

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड का 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर शुरू

उदयपुर 18 अक्टूबर। उदयपुर के रामपुरा चौराहा के पास राता खेत स्थित प्रेरणा संस्थान के राजदेव बीएड कॉलेज में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड राजस्थान राज्य के जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय ध्रुव पद प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हुआ। शिविर में जिले के राजकीय विद्यालयों के   बालक बालिका स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव के निर्देशन में गुरुवार को पंजीकरण के बाद अलग अलग स्कूलों से आए स्काउट एवं गाइड की अलग अलग टोलियों का गठन किया गया। जिसमें अलग अलग स्कूलों से आए बालक बालिकाओं को शामिल किया गया।…
Read More
लोकजन पत्रिका के जनजाति विशेषांक का लोकार्पण  

लोकजन पत्रिका के जनजाति विशेषांक का लोकार्पण  

उदयपुर, 18 अक्टूबर। लोकजन पत्रिका के जनजाति विशेषांक अंक का लोकार्पण शुक्रवार को सांसद डॉ मन्नालाल रावत के कर कमलों से हुआ। इस अवसर लोकजन पत्रिका के संपादक सुखाड़िया विश्वविद्यालय के इतिहास के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर मनीष श्रीमाली, प्रकाशक जयकिशन चौबे, अक्षय लोक जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष विमल शर्मा, सदस्य इंद्र सिंह राणा, सह संपादक मनोहर मूंदड़ा,  सह संपादक मनोहर मूंदड़ा, शंकर पटेल, राजकुमार शर्मा सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। सांसद की जनसुनवाई आज   उदयपुर, 18 अक्टूबर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत शनिवार को जिला परिषद स्थित अपने कार्यालय में सुबह 10.30 से 11.30 तक जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान आमजन…
Read More
दिव्यांग दिखा रहे है बेट-बाल का जलवा

दिव्यांग दिखा रहे है बेट-बाल का जलवा

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में  चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप  उदयपुर, 18 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सयुंक्त तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित है।  प्रतियोगिता के चौथे दिन शहर के विभिन्न चार ग्राउंड पर दो सत्रों में 8 मैच खेले गए। उत्साह ऐसा था कि खिलाड़ी जीतने के लिए दमखम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहले मैच में उड़ीसा ने टॉस जीतकर तमिलनाडु को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। तमिलनाडु ने 158 रन बनाए जवाब में उड़ीसा ने…
Read More
रोमांचक मैच में सुपर ओवर से लेक टाइटन्स ने गणगौर वारियर्स को हराया

रोमांचक मैच में सुपर ओवर से लेक टाइटन्स ने गणगौर वारियर्स को हराया

- उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग उदयपुर। नॉन प्रोफेशनल्स के लिये चल रही उदयपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग में पहली बार मैच का निर्णय सुपर ओवर से हुआ। इससे पहले मैच ड्रॉ रहा। शिकारबाड़ी में हुए रोमांचक मैच में लेक टाइटंस ने गणगौर वॉरियर्स को सुपर ओवर में हराया। वंडर सीमेंट्स प्रजेंट्स यूपीएल के आयोजक प्रतीक परिहार ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए गणगौर वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। गणगौर वॉरियर्स के बल्लेबाज पियूष सोलंकी ने 42 रन का योगदान दिया । लेक टाइटंस की तरफ से आदित्य प्रजापत और नितेश गायरी…
Read More
उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा 6  दिन लछवाड जी पहुँची

उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा 6  दिन लछवाड जी पहुँची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज तीर्थयात्रियों के लेकर लछवाड पहुँची पहुँची। आयोजक मेवाड रिजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि आज प्रातःपावापुरी से जैन मान्यता के अनुसार पवित्र तार्थ लछवाडजी पहुँची, जहां नवकारसी के पश्चात जैन पहाड़ यात्रा कर आस्था के केन्द्र शासनपति भगवान महावीर की जन्म स्थली श्री क्षत्रियकुंड तीर्थ पर पूजा अर्चना आरती की जहां पर भगवान महावीर की 2600  वर्ष पुरानी प्रतिमा के दर्शन कर तीर्थयात्री आत्मविभोर हो गये। मुख्य संघपति एवं मुख्य सयोजक मनमोहन राज सिंघवी तथा संघपति दिलीप सुराणा ने बताया…
Read More
सीके मोटर्स टाटा कॉमर्शियल पर आकर्षक उपहार योजना

सीके मोटर्स टाटा कॉमर्शियल पर आकर्षक उपहार योजना

ग्राहकों के टीवी, फ्रिज,वॉशिंग मशीनें खुली,चेहरों पर आयी रौनक उदयपुर। टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों के अधिकृत डीलर सी.के.मोटर्स कमर्शियल पर टाटा पिकअप वाहन श्रृंखला पर त्योहारों के लिये आकर्षक उपहार योजना लागू की है। सी.के.मोटर्स के वरूण मुर्डिया ने बताया कि इस योजना के तहत टाटा ऐस पिक अप गाडी मात्र 2.99 प्रतिशत ब्याज दर और 1,25,000 रुपये तक की बचत के साथ खरीदी जा सकती है।  मुर्डिया ने बताया कि दिवाली के अवसर पर हमेशा की तरह सी.के.मोटर्स टाटा ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर प्रस्तुत किया है। इस उपहार योजना के तहत अनेक ग्राहकों के टीवी,…
Read More
नीरजा मोदी स्कूल को एक्सीलेंस इन एक्सपेरिएंशल लर्निंग अवॉर्ड’

नीरजा मोदी स्कूल को एक्सीलेंस इन एक्सपेरिएंशल लर्निंग अवॉर्ड’

उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर को शिक्षा जगत में एशिया की सर्वश्रेष्ठ मेगज़ीन एजुकेशन वर्ल्ड समूह द्वारा  एक्सपेरिएंशल लर्निंग में उत्कृष्टता  2024-25 श् अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि एजुकेशन वर्ल्ड मैगज़ीन समूह द्वारा आयोजित यह अवॉर्ड समारोह  विश्व की के सबसे वृहद और गहन सर्वेक्षण प्रक्रिया का परिणाम है, जिसमें शिक्षा जगत के बुनियादी और महत्वपूर्ण मानदंडों को शामिल किया गया है। नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर, शैक्षिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अग्रणी है और समग्र छात्र विकास के प्रति समर्पित एक उच्च संभावनाओं वाला संस्थान तेजी से उभर…
Read More
error: Content is protected !!