Month: October 2024

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन

संस्कार भवन हुआ सजकर तैयार, 800 महिलाएं एक साथ करगी चन्द्र पूजन उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड द्वारा आयोजित होने वाले सामुहिक करवा चौथ उद्यापन कार्यक्रम के लिये टाइगर हिल स्थित श्री संस्कार भवन सजकर तैयार हैं। आयोजन समिति की निगरानी में संस्कार पर सभी तैयारियां अब पुरी हो चुकी हैं। संस्कार भवन में आकर्षक लाईटिंग की हैं तो वहीं टेंट लगाकर पूजन ग्राउण्ड और भोजन ग्राउण्ड को तैयार कर लिया गया हैं। श्री संस्कार भवन परिसर में करीब पचास महिलाएं सामुहिक उद्यापन कर रही हैं, ऐसे में उनकी गौरणियों सहित 800 से ज्यादा महिलाएं एक जगह जमा…
Read More
श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट — दवे एक्सपोर्टस और टीम गरूडा पहुंची फाईनल में

श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट — दवे एक्सपोर्टस और टीम गरूडा पहुंची फाईनल में

उदयपुर। श्रीमाली समाज के भंवरलाल श्रीमाली क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम दवे एक्सपोर्टस और टीम गरूडा फाईनल में पहुंच गई। सेमीफाईनल मुकाबले में दवे एक्सपोर्टस ने वैभव एचपी राजसमन्द और टीम गरूडा ने टीम उत्सव को शिकस्त देकर फाईनल में जगह बनाई। शनिवार को हुए सेमीफाईनल मुकाबले में पहला मुकाबला टीम दवे एक्सपोर्टस और टीम वैभव एचपी राजसमन्द के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दवे एक्सपोर्टस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दवे एक्सपोर्टस ने 19.4 ओवर में आॅल टीम आउट होकर 112 रन बनाए। टीम वैभव एचपी राजसमन्द 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5…
Read More
करवा चौथ कार्यक्रम: उदयपुर में श्री बिलोचिस्तान पंचायत और श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा आयोजन

करवा चौथ कार्यक्रम: उदयपुर में श्री बिलोचिस्तान पंचायत और श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा आयोजन

उदयपुर।  शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर में रविवार को करवा चौथ का उत्सव श्री बिलोचिस्तान पंचायत और श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने दी।      पंचायत के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रातः से लेकर सांयकाल तक विविध धार्मिक अनुष्ठान, आरती, और पाठ किए जाएंगे। यह सभी विधि-विधान स्थानीय पंडित जी के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे। इस कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों…
Read More
चौबीसा समाज जनों का प्रथम सामूहिक करवाचौथ व्रत उद्यापन रविवार को

चौबीसा समाज जनों का प्रथम सामूहिक करवाचौथ व्रत उद्यापन रविवार को

उदयपुर 19 अक्टूबर। ब्राह्मण हितकारी समिति उदयपुर द्वारा चौबीसा समाज जनों का प्रथम सामूहिक करवाचौथ व्रत उद्यापन कार्यक्रम चौबीसा  सेक्टर 14 स्थित हितकारी समिति के सभागार में कल रविवार को आयोजित किया जा रहा है। समिति महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक हरीश चौबीसा ने बताया कि प्रथम बार समिति द्वारा सामाजिक स्तर पर  हो रहे करवा चौथ व्रत उद्यापन हेतु 10 जोड़े जिसमे चंदा-हरीश, सुमन-गजेंद्र,निर्मला-मुरलीधर,मीनाक्षी- अशोक,  पुष्पा-भूपेंद्र,प्रभा-अशोक,पंकज- जितेंद्र, हर्षा-भूपेश, हेमशिखा-कुलदीप, दीपिका-विमल द्वारा उद्यापन किया जाएगा। इन जोड़ो के साथ इसी परिसर में करीबन 150  महिलाएं पूजन एवं चंद्र को अर्द्ध देगी। उद्यापन वाले जोड़ो के लिए ड्रेस कोड रखा गया है…
Read More
शारीरिक दिव्यांगता को प्रगति में बाधक न बनने दे – सेवक प्रशांत भैया

शारीरिक दिव्यांगता को प्रगति में बाधक न बनने दे – सेवक प्रशांत भैया

उदयपुर, 19 अक्टूबर।  नारायण सेवा संस्थान में लाभान्वित हुए दिव्यांग बन्धु-बहिनों की प्रतिक्रिया जानने के लिए  "चार दिवसीय अपनो से अपनी बात" कार्यक्रम हाड़ासभागार, बड़ी में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश के करीब 250 रोगियों ने हिस्सा लिया। लाभान्वितों ने कृत्रिम अंग, कैलिपर्स और ऑपरेशन से जीवन में आये सकारात्मक बदलावों के अपने अनुभव साझा किए। संस्थान में पधारें करीब 35 दानदाताओं का मेवाड़ की परम्परा से पगड़ी -उपरणा पहना स्वागत -सम्मान भी किया गया। उन्होंने दिव्यांगों का हौसला अफजाई करते हुए अपने संदेश में…
Read More
भीलवाड़ा: आई.टी.आई. में रिक्त रही सीटों पर  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

भीलवाड़ा: आई.टी.आई. में रिक्त रही सीटों पर  ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

भीलवाड़ा, 18 अक्टूबर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा में प्रवेश हेतु रिक्त रही सीटो पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।उपनिदेशक प्रशिक्षण अरविन्द कुमार मान, ने बताया कि सत्र 2024-25/26 में एनसीवीटी योजनान्तर्गत मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, प्लंबर, मैकेनिक टू एण्ड थ्री व्हीलर, स्टोन प्रोसेसिंग मशीन ऑपरेटर एवं स्टोन माइनिंग मशीन ऑपरेटर व्यवसायों में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश प्रक्रिया द्वारा प्रवेश आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के एकीकृत एसएसओं पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से सीधे प्रवेश हेतु 25 अक्टूबर मध्यरात्रि तक भरे जा सकेंगे तथा आवेदन…
Read More
चित्तौड़गढ़: जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़: जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक आयोजित

-लम्बित प्रकरणो का त्वरित निस्तारण करे-जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़, 18 अक्टुबर। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने समस्त बीसीएमओ, प्रभारी-सीएचसी को निर्देशित किया कि भुमि आवंटन, बिजली व पानी कनेक्शन के प्रकरणो का त्वरित गति से निस्तारण करे। उन्होने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अधिक से अधिक क्लेम बुक करने व रिजेक्शन को कम करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक गुणवत्ता चिकित्सकीय सेवाऐ देना एवं मौसमी बिमारीयो की रोकथाम की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने…
Read More
डूंगरपुर: 251 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन

डूंगरपुर: 251 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन

-चौरासी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव डूंगरपुर, 18 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित कुमार सिंह व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को एनआईसी, डूंगरपुर के सभागार में चौरासी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में 251 मतदान केंद्रों के लिए बीयू, सीयू और वीवीपैट का चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 251 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 07 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। उपचुनाव के तहत मतदान 13 नवम्बर को होगा और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।…
Read More

राजसमंद:आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की अनूठी पहल

-समस्याओं के समाधान के लिए किया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च -vishvarajsinghmewar.org पर आमजन दर्ज करा सकेंगे अपनी परिवेदनाएं -सीधे विधायक तक पहुंचेगी आमजन की शिकायतें, हाथों-हाथ सुनिश्चित होगा समय पर समाधान नाथद्वारा/राजसमंद 18 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने एक अनूठी पहल की है। शुक्रवार को उन्होंने अपना विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च (vishvarajsinghmewar.org) किया है जो सीधे तौर पर जनता की शिकायतों को विधायक तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस पोर्टल पर आमजन बड़ी आसानी से अपनी परिवेदनाएं दर्ज करा सकेंगे, जो अधिकारियों को पहुंचाई जाएगी। इसके पश्चात…
Read More
राजसमंद: जिला कलक्टर असावा ने ली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

राजसमंद: जिला कलक्टर असावा ने ली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

-कुंभलगढ़ में विकसित होगा 'विलेज टूरिज़म', फोर्ट पर पार्किंग की समस्या का निकलेगा परमानेंट हल -पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करें, हर समस्या का गंभीरता से समाधान हो :कलक्टर राजसमंद/कुंभलगढ़, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को कुंभलगढ़ उपखंड कार्यालय में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा कई निर्णय लिए। उप निदेशक (पर्यटन) शिखा सक्सेना ने बताया कि बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह सहित पर्यटन, विद्युत, जलदाय, स्वायत्त शासन, पंचायतीराज, एएसआई आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने…
Read More
error: Content is protected !!