Month: September 2024

एश्वर्या कॉलेज में हुआ 50 शिक्षकों का सम्मान

एश्वर्या कॉलेज में हुआ 50 शिक्षकों का सम्मान

उदयपुर। एश्वर्या कॉलेज में 14 सितबंर 2024 को हिन्दी दिवस के अवसर पर ऐश्वर्या  प्रोत्साहन  अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के कुल 50 से अधिक शिक्षकों का सम्मान दिया गया। स्वागत संभाषण डॉ निधि व्यास, प्राचार्या ऐश्वर्या मैनेजमेंट एंड आईटी कॉलेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में डॉ शिव सिंह सारंगदेवोत, कुलपति जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय और निर्मल सिंघवी, पूर्व डीजी रोटरी एवं चार्टेड अकाउंटेट रहे। छात्रा दिक्षा सुथार एवं कनिष्का पाटवा द्वारा अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान…
Read More
भारत की परिभाषा है हिन्दी

भारत की परिभाषा है हिन्दी

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया के अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत टीना, डिम्पल एवं खुशी कुमारी के द्वारा कविता पाठ किया गया। नीलू चौहान द्वारा मुक्तक प्रस्तुत किया गया। नेहा भगोरा एवं मोरान्तिका द्वारा हिन्दी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। सुशीला डोडिया द्वारा हिन्दी के महत्व को बताया गया। रेखा ने गीत की प्रस्तुति दी। सुनिता, गंगा मेघवाल एवं ज्योति…
Read More
पर्यटन विरासत व वीगन को सहेज कर रखनें की आवश्यकता

पर्यटन विरासत व वीगन को सहेज कर रखनें की आवश्यकता

उदयपुर। उदयपुर के पर्यटन व चवीगन फूड को बढ़ावा देने वाले आर.क.ेसिंह व धेर्यशीलसिंह ने गुजरात के हेरिटेज टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आर.क.ेसिंह ने कहा कि देश में अब मांसाहारी लोग भी शाकाहारी भोजन तक का त्याग कर सिर्फ वीगन खाद्य पदार्थो की ओर उन्मुख हो रहे है। वीगन खाने के लिये विदेशियों की संख्या मे ंभी लगातार बढ़़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन विरासत को सहेज कर रखनें की आवश्यकता है,ताकि विश्व के अनेक देशों से आने वाले पर्यटकों को हम अपनी विरासत को अच्छे से…
Read More
कराटे में उदयपुर मार्शल आर्ट्स के 5 स्वर्ण समेत कुल 14 पदक

कराटे में उदयपुर मार्शल आर्ट्स के 5 स्वर्ण समेत कुल 14 पदक

उदयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उदयपुर द्वारा संपन्न 68 वी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में परशुराम चौराहा स्थित उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करतेे हुए 5 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक समेत कुल 14 पदक जीते। एकेडमी के संस्थापक व मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई पंकज चौधरी ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों में पुनीत मेनारिया, भव्य श्रीमाली, प्रियांशी कुंवर, दिशा मेनारिया, सूर्यवीर सिंह ने स्वर्ण, नेत्रा श्रीमाली, जानवी मेनारिया, निश्चय चौहान, दिशान खण्डेलवाल व विशाखा रेगर ने रजत और चार्वी अग्रवाल, कनिष्क पालीवाल, पार्थ प्रताप व गगन अग्रवाल ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में एकेडमी…
Read More
माहेेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने किया वन भ्रमण

माहेेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने किया वन भ्रमण

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव की सदस्याओं ने आज ईको पार्क में वन भ्रमण कार्यक्रम संरक्षक कौशल्या गट्टानी व अध्यक्ष आशा नरानीवाल के सानिध्य में आयोजित किया गया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि बड़ी तालाब के झरनें,फतहसागर व बाहुबली हिल्स का भी अवलोकन किया। वहंा पर सदस्याओं ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति दे कर उसका पूर्ण आनन्द लिया। कविता बल्दवा, रेखा असावाकला गट्टानी ने हाउजी गेम्स खेलायें। सदस्याओं ने प्राकृतिक सौन्दर्य की फोटोग्राफी कर उन्हें अपने कैमरों में कैद किया। सरिता न्याती,निर्मला काबरा,रेणु मुन्दड़ा,इन्द्रा मून्दड़ा,अंकिता सहित अन्ेक सदस्याएं मौजूद थी। विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
Read More
इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा हिन्दी दिवस स्वरचित काव्यपाठ कार्यक्रम आयोजित

इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा हिन्दी दिवस स्वरचित काव्यपाठ कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में विद्या निकेतन स्कूल अशोकनगर में सीनियर व जूनियर अलग अलग क्लास के बच्चों से रेखा जैन द्वारा कविता प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें कई बच्चों ने काफ़ी उत्साह से भाग लिया। क्लब अध्यक्ष चन्द्रकला कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उपहार प्रदान दिए गए। हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट…
Read More
नव प्रसूताओं को पौष्टिक आहार वितरीत

नव प्रसूताओं को पौष्टिक आहार वितरीत

उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या की ओर से गीतांजली हास्पिटल में डॉ.देवेंद्र सरीन व डॉ. अंजना वर्मा के सानिध्य में आर्थिक रुप से कमजोर नव प्रसूतायों को पौष्टिक आहार (घी,गुड, खोपरा व  दलिया) का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा रोटेरियन पूनम अग्रवाल, क्लब सचिव रोटेरियन शाहिद हुसैन व क्लब सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल, अनिका भसीन व सुनीता शर्मा उपस्थित थी।
Read More
एमडीएस पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय सीबीएसई वेस्ट जोन इंटर स्कूल चेस टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज

एमडीएस पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय सीबीएसई वेस्ट जोन इंटर स्कूल चेस टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज

उदयपुर। मेवाड़ में पहली बार आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन इंटर स्कूल चेस टूर्नामेंट का आज एमडीएस पब्लिक स्कूल, प्रतापनगर शाखा में भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर से 16 सितंबर तक किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के 150 स्कूलों से आए 1243 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, जनार्दनराय नागर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, टेक्नो एनजेआर के निदेशक प्रो. आर.एस. व्यास, और धीरेन्द्र सच्चान ने शतरंज की…
Read More
पर्यटकों का स्वागत करने के लिये सर्व सुविधायुक्त सीता रॉयल लेक साइड शैले होटल का उद्घाटन कल

पर्यटकों का स्वागत करने के लिये सर्व सुविधायुक्त सीता रॉयल लेक साइड शैले होटल का उद्घाटन कल

होटल में खुला शहर का पहला वीगन रेस्टोरेंट उदयपुर। शहर में होटलों की श्रृख्ंाला में शीघ्र ही आमजन एवं पर्यटकों को सर्वसुविधा उपलब्ध करानें हेतु नगर विकास प्राधिकरण के पास स्थित सीता रॉयल लेक साइड शैले होटल तैयार है। जिसका सोमवार 16 सितम्बर को विधिवत उद्घाटन होगा। जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र के केमेक्सिन कंपनी के वाइस चेयरमैन डॉ.सतीश डब्ल्यू वाघ करेंगे। होटल के सह निदेशक गुरूदास वर्मा ने बताया कि आधुनिक लक्जरी बुटीक होटल की श्रेणी में तैयार इस होटल में शांति और परिष्कार का वातावरण उपलब्ध होगा। चाहे आप एक शांत छुट्टी की तलाश में हो या अपने सबसे महत्वपूर्ण…
Read More
बैडरूम में घुसकर चुराई तिजोरी, रिपोर्ट दर्ज

बैडरूम में घुसकर चुराई तिजोरी, रिपोर्ट दर्ज

उदयपुर, 14 सितंबर : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। श्याम सुंदर चौबीसा पुत्र दुर्गाशंकर निवासी रामगिरी बड़गांव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ लोहे सरियों से मारपीट की तथा बेडरूम में रखी तिजोरी चुरा ली। जिसमें सोने की टोकरी, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ियां, नैकलेस, मंगलसूत्र, कानों की गुट्टियां, चांदी की पायजेब तथा पूजा की चांदी व चांदी के सिक्कों समेत लगभग एक किलो चांदी व 45 हजार…
Read More
error: Content is protected !!