उदयपुर, 30 अप्रेल। हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित सीए संस्थान भवन में कामर्स कालेज उदयपुर के पूर्व महासचिव स्व. विश्वजीत सिंह शक्तावत के जन्म जयंती के अवसर पर द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। द्वितीय रक्तदान शिविर में स्व. विश्वजीत सिंह के परिवारजन, समाजजन सहित अधिकाधिक संख्या में मित्र जन उपस्थित रहे। द्वितीय बार के आयोजित रक्तदान शिविर में 119 यूनिट रक्तदान हुआ, स्व. विश्वजीत सिंह का परोपकारी व स्नेहिल व्यवहार के कारण वह सबका प्रिय रहा वह स्वयं भी रक्तदान के प्रति उत्साही रहा था, उसके मित्रजन ने स्व. विश्वजीत सिंह के जन्मदिन को रक्तदान दिवस के रूप में मना कर अपने प्रिय मित्र स्व. विश्वजीत सिंह शक्तावत को याद किया। सनी पोखरना के नेतृत्व में मित्रजन धीरज धुप्पड़, हर्शित कुमावत, तन्मय श्रीमाली, अनिल पंडित, महिपाल, निर्भय सिंह, कलिंग सिंह देवड़ा, अभिसिंह भाटी व अन्य मित्रों ने उपस्थित रह कर सभी को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया और रक्तदाताओं का मनोबल बड़ाया। आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज तथा पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, उमरड़ा, उदयपुर की मेडिकल टीम द्वारा प्रात: 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्त युनिट एकत्रित किया गया। परिवारजन द्वारा सभी रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को सर्टिफिकेट दिये गये। परिवारजन ने इस परोपकारी कार्य हेतू सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और रक्तदान शिविर के संयोजक व संचालन कर रहे स्व. विश्वजीत सिंह के सभी मित्रजन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में 119 यूनिट हुआ रक्तदान
