टीटीएफ शौर्य – कार्यशाला का सफल आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निर्देशित तेरापंथ टास्क फोर्स (टीटीएफ) एक ऐसा प्रकल्प है जिसके अंतर्गत आपदा प्रबंधन के वक्त स्वयं व आस पास के लोगो को बचाने की तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। तेरापंथ टास्क फोर्स टीम द्वारा वर्तमान में _शौर्य_ के नाम से पूरे देश भर में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक देश भर में 55+ कैंप करवाए जा चुके हैं, और यह श्रृंखला गतिमान है। कोई भी स्कूल, संस्थान, कॉरपोरेट, फैक्ट्री यह कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर व NDRF टीम के संयुक्त तत्वावधान के माध्यम से अपने परिसर में आयोजित करवा सकते हैं।
तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा टीटीएफ शौर्य के अंतर्गत एक शिविर का आयोजन 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय नं.1, प्रताप नगर वह द्वितीय शिविर का आयोजन आज 11 अगस्त को विद्या निकेतन स्कूल हि.म. से4 में किया गया।
इस शिविर की विशेष बात यह रही कि प्रशिक्षण देने के लिए इंडियन आर्मी की 15 सदस्यी NDRF टीम जरूरी संसाधनों के साथ पहुंची। 1:30 घंटे के प्रशिक्षण शिविर में स्कूल प्रबंधन एवं बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया जिसमें तेयुप अध्यक्ष साजन मांडोत ने सभी का स्वागत करते हुवे कार्यशाला प्रारंभ करने की घोषणा की।
प्रशिक्षण टीम में 6 BN NDRF, वडोदरा के इंस्पेक्टर रंजीत जी पटेल के साथ उनकी पूरी टीम उपस्थिति रही। विद्या निकेतन से प्रधानाध्यापक कमलेंद्र सिंह जी आदि शिक्षकों की उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर से पूर्व अध्यक्ष भूपेश खमेसरा, अशोक चौरडिया, उपाध्यक्ष संजय सिंघवी, सहमंत्री पंकज भंडारी व संगठन मंत्री लोहित बाबेल ने स्कूल प्रबंधन एवं NDRF टीम को उपरने द्वारा सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में NDRF टीम वह स्कूल प्रबंधन के साथ तेरापंथ युवक परिषद के साथियों ने वृक्षारोपण में सहभागिता दर्ज करवाई।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!