-बीसीआई एजुकेशन के मैनेजमेंट में दिसंबर में होगा आयोजन
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने अपने बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव कनेक्ट 4.0 की घोषणा कर दी है। बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन के मैनेजमेंट में कनेक्ट 4.0 का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। जिसमें भारत के सभी बीसीआई चैप्टर्स के मेम्बर शामिल होकर नेटवर्किंग करेंगे।
उन्होंने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 4.0 का मुख्य उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी को एक कॉमन प्लेटफॉर्म पर लाना है, जहां लोग एक-दूसरे से कनेक्ट होकर अपने बिजनेस को एक्सपैंड कर सकें। इसके माध्यम से नए बिजनेस रिलेशंस, नेटवर्किंग और कोलैबोरेशन को बढ़ावा मिलेगा।
बीसीआई एजुकेशन के चीफ एडवाइजर राहुल बड़ाला ने बताया कि बीसीआई कनेक्ट 4.0 में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ नॉलेज शेयरिंग, नए आइडियाज और बिजनेस कोलैबोरेशन पर विशेष फोकस रहेगा।
बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि यह इवेंट बिजनेस ओनर्स, एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स के लिए नए कनेक्शंस बनाने और बिजनेस ग्रोथ का एक शानदार अवसर होगा। इसमें प्रतिभागियों को नए अनुभवों और बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज से जुड़ने का मौका मिलेगा।
बीसीआई एजुकेशन की सेक्रेटरी पूनम राठौड़ ने बताया कि इवेंट को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी टीम प्लानिंग और ऑर्गेनाइजेशन में जुटी हुई है। कार्यक्रम में बेहतर मैनेजमेंट और पार्टिसिपेंट्स के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है।
बीसीआई एजुकेशन के ट्रेजरर प्रियेश जैन ने बताया कि इवेंट की तैयारियों के साथ-साथ बजट और अन्य मैनेजमेंट से जुड़े पहलुओं पर भी काम किया जा रहा है। जल्द ही इवेंट से जुड़ी अन्य डिटेल्स और अपडेट्स शेयर किए जाएंगे।
