उदयपुर, 5 नवम्बर 2023। रविवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ में ‘अजब चोर की गजब कहानी’ संगीतमय हिन्दी नाटक का सशक्त मंचन हुआ।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया ‘अजब चोर की गजब कहानी’ मानवीय जीवन मूल्यों को बेहतरीन तरीके से उजागर किया। इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक अशोक राही है। इस नाटक में 24 कलाकारों ने भाग लिया। अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
