शिल्पग्राम में ट्री फॉर द फ्यूचर अभियानःरोटरी क्लब उदयपुर ने किया सघन वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
उदयपुर, 2 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर,पश्चिम क्षेत्र संास्कृतिक केन्द्र एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में द्वारा रविवार को शिल्पग्राम परिसर में ट्री फॉर द फ्यूचर अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित राजस्थान के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों…
