हेलमेट पहनने की आदत अपनाएं, दूसरों को भी करें प्रेरित – संभागीय आयुक्त केवलरमानी
सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) अभियान के तहत गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 7 अगस्त। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा गुरुवार को गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, बच्चों की जागरूकता समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। यदि बच्चे जागरूक होंगे, तो परिवार के अन्य सदस्य भी सड़क सुरक्षा के महत्व को समझेंगे। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे हेलमेट पहनने…
