संस्था माँ स्वतंत्रता सैनानी स्व॰ श्रीमती शांता जी त्रिवेदी की 99 वीं जन्मजयन्ती मनाई गयी
उदयपुर। राजस्थान महिला परिषद की संस्थापिका, संस्था माँ, स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ श्रीमती शांता जी त्रिवेदी के 99 वीं जन्मजयन्ती पर संस्थान् में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसके मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकांता जी त्रिवेदी, विशिष्ठ अतिथि पूर्व राज्यमंत्री श्रीमान जगदीश राज श्रीमाली व पूर्व पार्षद गिरीश जी भारती, संस्था मंत्रिणी दिव्या जी जौहरी, अर्थमंत्रिणी अक्षिता जी त्रिवेदी, प्राकृतिक चिकित्सक श्री निहाल जी जैन, श्री जगपाल सिंह राठौड, केशव जी व्यास, विद्या श्रीमाली आादि उपस्थित थे। मुख्य अतिथी व विशिष्ठ अतिथि द्वारा उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व संस्था निदेशक जगदीश राज…
