भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान का तीन दिवसीय सीआईआरसी इंडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का सफल आयोजन
- इंडोर प्रतियोगिता में उदयपुर सहित 10 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा उदयपुर, 18 अगस्त। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) उदयपुर शाखा की ओर से उदयपुर के लव कुश स्टेडियम में तीन दिवसीय सीआईआरसी इंडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। उदयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंदौर, जोधपुर, ग्वालियर, मेरठ, भोपाल, सतना, रायपुर, चित्तौड़, किशनगढ़ और उदयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया कि यह टूर्नामेंट खेल के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और नेटवर्किंग का भी एक शानदार अवसर रहा। तीन दिनों तक चले…
