UdaipurViews

जैन महिला मंच द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

जैन महिला मंच द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। ’जैन महिला मंच ने एक निजी होटल में विभिन्न प्रकार के उत्सवों पर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक सदस्याओं ने भाग लिया। अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम तीन थीम राधा कृष्ण, सावन, आजादी के तीन रंग पर आयोजित किया गया। समारोह की विशिष्ठ अतिथि दीप्ति तलेसरा थी। सभी प्रतिभागियों ने रंगारंग नृत्य, गीत एवं विविध प्रकार की प्रस्तुतियां दी। दीप्ति तलेसरा की ओर से सभी सदस्याओं को उपहार प्रदान किये गये। अध्यक्ष वंदना बाबेल ने मंच की ओर दिप्ती तलेसरा का स्वागत किया। बेस्ट थीम, सावन, राधे कृष्णा, स्वतंत्रता दिवस थीम…
Read More
सलूंबर लोहार समाज को मिला 22वां चौखला का दर्जा

सलूंबर लोहार समाज को मिला 22वां चौखला का दर्जा

सोलह चौखला की सर्वसम्मति से ऐतिहासिक निर्णय उदयपु। सलूंबर में मालवीय लोहार समाज सोलह चौखला की मीटिंग सलूंबर के लोहार समाज के आह्वान पर आहुत की गई । जिसमें सलूंबर शहर को सोलह चौखला परिक्षेत्र में चोखले के रूप में मान्यता देकर सलूंबर चौखला के रूप में 22वा चौखला घोषित किया जाय। उक्त चौखला वर्षों पूर्व चौखला के रूप में ही विद्यमान था जिनके दस्तावेजी साक्ष्य आज भी मौजूद है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर समाज के सभी उपस्थित चौखला अध्यक्ष एवं उपस्थित पूर्व अध्यक्ष गण की सहमति से आज आहुत की है मीटिंग में समस्त मौजूद समाज के पंचों…
Read More
पुत्री के घर नहीं लौटने का प्रकरण दर्ज

पुत्री के घर नहीं लौटने का प्रकरण दर्ज

                  खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के कोजावाड़ा नाल फला निवासी प्रकाश पुत्र रामा जाति मेघवाल उम्र 35 साल ने प्रकरण दर्ज कराया कि उसकी पुत्री प्रियंका मेघवाल जो 13 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे अपने घर से कोजावाड़ा जाने के लिए निकली थी जो घर पर वापस नहीं आई। तीन-चार दिन तक प्रार्थी एवं परिजनों द्वारा आसपास के गांव में, रिश्तेदारी में काफी ढूंढने का प्रयास किया परंतु उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। प्रार्थी द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है । थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण दर्ज…
Read More
ऑन ड्यूटी एमबीसी उप निरीक्षक जोशी का देहावसान

ऑन ड्यूटी एमबीसी उप निरीक्षक जोशी का देहावसान

            खेरवाड़ा, एमबीसी खेरवाड़ा में सूबेदार उप निरीक्षक पद पर कार्यरत झुन्थरी निवासी कृष्ण शंकर जोशी का आकस्मिक देहावसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार प्रातः रूटीन में की जा रही परेड में भाग लेने के तुरंत बाद अचानक इन्हें दिल का दौरा पड़ा। एमबीसी अधिकारियों द्वारा तुरंत जोशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उदयपुर के लिए रेफर किया। उदयपुर ले जाने से पूर्व ही हृदयाघात की वजह से जोशी का निधन हो गया। खबर सुनते ही एमबीसी कार्यालय एवं परिसर में शोक की लहर छा गई। उल्लेखनीय…
Read More
भामाशाह द्वारा स्कूली बालिकाओं को स्टेशनरी वितरित 

भामाशाह द्वारा स्कूली बालिकाओं को स्टेशनरी वितरित 

              खेरवाड़ा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनबई मे भामाशाह कुरिचंद पुत्र वल्लभचंद कलाल द्वारा कक्षा 1 से 8 तक की बालिकाओं को स्कूल बैग , इंस्ट्रूमेंट बॉक्स , कॉपियां ,विज्ञान प्रैक्टिकल, रजिस्टर , पेन-पेंसिल , रबर-शार्पनर , स्केल ,पहाड़ा पट्टी आदि पाठ्य सामग्री विद्यालय में अध्ययनरत 250 छात्राओं में वितरित की गई ।स्टेशनरी प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। संस्था प्रधान विजेंद्र गुप्ता एवं विद्यालय परिवार ने कलाल का पगड़ी और माला पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर धूलेश्वर बशोहर, अशोक कुमार गमेती, सरपंच साकरचंद गमेती, गोपाललाल कलाल, उप सरपंच लालाराम…
Read More
उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के चुनाव  सम्पन्न हुए।

उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए।

उदयपुर होलसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के संरक्षक यशवंत आंचलिया के सानिध्य  में वर्ष 2025 2027 के चुनाव  सम्पन्न हुए। जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष जितेंद्र कोठारी एवं महामंत्री मयंक लोढ़ा चुने गए। उपाध्यक्ष दिलीप मोदी कोषाध्यक्ष हंसराज सियाल सलाहकार रमेश असावा सहमंत्री राजेंद्र जी राणा प्रचार प्रसार मंत्री कैलाश सोनी एवं कार्यकारिणी सदस्य संजय सिरोया, सुनील पाहुजा, मनोज  जैन पर्वत जी राणा भावेश पामेचा  शुभम चुने गए ।
Read More
युगधारा धींग सम्मान समारोह में माधव नागदा और मीनाक्षी पंवार सहित सात सम्मानित

युगधारा धींग सम्मान समारोह में माधव नागदा और मीनाक्षी पंवार सहित सात सम्मानित

युगधारा विशिष्ट सम्मान बड़ीसादड़ी के कृष्णार्जुन पार्थभक्ति एवं हेमेन्द्र जानी को युगधारा साहित्यिक सांस्कृतिक एवं वैचारिक संस्था उदयपुर का वर्ष 2025 का युगधारा धींग पुरस्कार समारोह जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ में कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद सनाढ्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल विशिष्ट अतिथि थे। युगधारा संस्थापक ज्योतिपुंज ने बताया कि समारोह में कुलपति, अतिथिगण युगधारा अध्यक्ष किरण बाला 'किरन' एवं संयोजक डॉ. दिलीप धींग ने  माधव नागदा को कन्हैयालाल धींग राजस्थानी पुरस्कार और मीनाक्षी पंवार को उमरावदेवी धींग साहित्योदय पुरस्कार से उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक…
Read More
जे एस जी उदयपुर ‘कुटुंब’ बेस्ट थीम अवार्ड से सम्मानित

जे एस जी उदयपुर ‘कुटुंब’ बेस्ट थीम अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर।दिनांक 18 अगस्त 2025 | जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन (JSGIF) के 60वें स्थापना दिवस एवं सेवा सप्ताह समापन समारोह में जैन सोशल ग्रुप उदयपुर 'कुटुंब' को बेस्ट थीम अवार्ड से सम्मानित किया गया। शुभ केसर गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में जे एस जी फेडरेशन के लगभग 40 ग्रुपों की परेड हुई। इसमें 'कुटुंब' ने अपनी ड्रेस, तिरंगा साफा एवं  सिग्नेचर प्रोजेक्ट जल बचाओ–जल बढ़ाओ के फ्लैग मार्च के साथ अलग पहचान बनाई। करीब 50 सदस्यों की सहभागिता वाले इस फ्लैग  मार्च का नेतृत्व अध्यक्ष प्रवीण नाहर, सचिव प्रीति मेहता, उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र किरण नाहर ने…
Read More
जर्जर भवनों को चिन्हित कर ध्वस्त करने की करे कार्यवाही, सर्वे कार्यों में लाए तेज़ी : जिला कलेक्टर

जर्जर भवनों को चिन्हित कर ध्वस्त करने की करे कार्यवाही, सर्वे कार्यों में लाए तेज़ी : जिला कलेक्टर

जर्जर भवनों के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली वीसी, दिए निर्देश उदयपुर,18 अगस्त। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिलेभर के जर्जर भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जानमाल की सुरक्षा सर्वापरि है, इसलिए ऐसे सभी भवन जो जर्जर हो चुके हैं और खतरा पैदा कर सकते हैं, उन्हें तुरंत चिन्हित कर ध्वस्त करने की आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही इस संबंध में चल रहे सर्वे कार्यों में भी तेजी लाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से प्रगतिरत सर्वेक्षण…
Read More
सुभाष चंद्र बोस की पुण्य तिथि पर श्रदांजलि

सुभाष चंद्र बोस की पुण्य तिथि पर श्रदांजलि

उदयपुर |क्रन्तिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर सुभाष चौराहा मल्लातलाई  स्थापित मूर्ति पर चित्रगुप्त सभा उदयपुर द्वारा माल्यार्पण एवं श्रदांजलि अर्पित की गयी |सभा अध्यक्ष भुवनेश्वर माथुर ने कहा की बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उपस्थित  उपाध्यक्ष नरेन्द्र माथुर, मुख्य सचिव दिनेश माथुर, क्रीड़ा सचिव गोविन्द माथुर, शिक्षा सचिव सुनील पंचोली, मनोनीत सदस्य दीपक माथुर, रविन्द्र माथुर, पृथ्वीराज आदि ने भी बोस को श्रदांजलि अर्पित कर  उन्हें याद किया |
Read More
error: Content is protected !!