खेरवाड़ा सीएचसी में राजस्थान का पहला कंगारू मदर केयर लाउंज बनकर तैयार
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा सरकार और प्रशासन की अभिनव पहल उदयपुर, 25 अगस्त। केंद्र एवं राज्य सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती को लेकर संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति आयोग के माध्यम से वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति की जा रही है। इसी क्रम में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में राजस्थान का पहला कंगारू मदर केयर (केएमसी) लाउंज स्थापित किया…
