35 नये फीचर्स व 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ रेनॉल्ट की नई काइगर लॉन्चःरीथिंक परफॉर्मेंस की नई दिशा
उदयपुर। फ्रेंच ऑटोमोबाइल निर्माता रेनॉल्ट ग्रुप की सहायक कंपनी रेनॉल्ट इंडिया की नई काइगर को आज एकलिंग छावनी के सामनें स्थित दिवाकर मोटर्स शोरूम पर आज 35 नये फीचर्स एवं 21 सेफ्टी फीचर्स के साथ दिवाकर मोटर्स के प्रबन्ध निदेशक राजीव नामजोशी, निदेशक प्रियका अग्निहोत्री एवं रनो फाइनेन्स के जितेन्द्र ने पर्दा हटाकर में गाड़ी को लॉन्च किया। राजीव नामजोशी ने बताया कि रीथिंक परफॉर्मेंस फिलॉसफी के तहत विकसित यह सब-फोट मीटर एसयूवी, 100 पीएस टर्बाे चार्ज इंजन, 35 से अधिक अपग्रेड्स के साथ बाजार में आयी हैं, जो इसे और दमदार, प्रीमियम और सुरक्षित बनाते हैं। नई काइगर में…
