भारतीय संस्कृति की सबसे खूबसूरत पहचान है साड़ी
शी सर्कल इंडिया का उदयपुर साड़ी फेस्टिवल 19 सितम्बर को उदयपुर। शी सर्कल इंडिया के तत्वावधान में लगातार पांचवीं बार आगामी 19 सितम्बर को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में उदयपुर साड़ी फेस्टिवल का आयोजन होगा। संस्थापिका तारीका भानुप्रताप ने बताया कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को साड़ी अपनाने के लिए प्रेरित करना है, भारतीय नारी साड़ी में सबसे अधिक आकर्षक और गरिमामयी दिखती है। आज के फैशन भरे युग में जहां महिलाएं साड़ी पहनना भूल चुके हैं इसी उद्देश्य के साथ लगातार पांचवीं बार उदयपुर साड़ी फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है इस विशेष अवसर पर…
