उदयपुर,3 अक्टूबर, सृजन उदयपुर यू ट्यूब चैनल का आज विधिवत रूप से 7, शिवनगर गायरियावास उदयपुर में श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ उदयपुर के गादी पति कुंवर सुशील चित्तौड़ा,शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉक्टर मांगीलाल नागदा,आदर्श आयुर्वेद राजकीय चिकित्सालय उदयपुर के प्रभारी डॉक्टर शोभा लाल ऑदी च्य के कर कमलों द्वारा उद्घाटन फीता खोलकर किया गया.
सृजन उदयपुर के निदेशक राजेंद्र सेन ने बताया कि इस चैनल के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक,ऐतिहासिक सांस्कृतिक, लोक संस्कृति, पर्यटन,साहित्य, काव्य पाठ उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करवाना, वही उभरते गायक कलाकारों को कराओके के माध्यम से गाने का अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ मांगीलाल नागदा ने कहा कि सृजन उदयपुर के इस स्टूडियो के माध्यम से संतों के जीवन दर्शन, उनके किए गए कार्यों को बताने का, लोक संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों जैसे कई आयाम के माध्यम से जानकारी देने का यह चैनल एक सशक्त माध्यम बनेगा,.
आदर्श राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर शोभा लाल ऑदीच्य ने कहा की सृजन उदयपुर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, होटल के खाने से होने वाले स्वास्थ्य के ऊपर प्रभाव के बारे में जन जागरूकता के कार्यक्रम इस चैनल के माध्यम से दिखाए जाएंगे तो आम जन में जागरूकता बढ़ेगी.
सृजन उदयपुर स्टूडियो के उद्घाटन करता श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ उदयपुर के गादी पति कुंवर सुशील चित्तौड़ा ने कहा कि यह सृजन उदयपुर का स्टूडियो छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने का मंच बनेगा तथा धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति एक सचेतक का कार्य करेगा.
इस अवसर पर मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जुन बाबेल, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, वर्ड रिकॉर्डधारी मनोज आँचलिया, स्टूडियो मेकर गजेंद्र कुमार लोहार, हेमंत सूर्यवंशी, मनोज गंधर्व,आकाशवाणी के क्लोरोनाइट के ए ग्रेड कलाकार मीठालाल वर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
धन्यवाद सृजन उदयपुर के व्यवस्थापक नवीन सेन ने.दिया.
