क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, जल्द टावर लगाने की उठाई मांग
उदयपुर। बड़गांव पंचायत समिति की धार पंचायत के राजस्व ग्राम उबेश्वर जी की कुण्डाल क्षेत्र मे मोबाईल टावर लगाने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा जमीन आंवटित करनें,संासद मन्नालाल रावत एवं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को ज्ञापन देकर समस्या से अनेक बार अवगत करानें के बावजूद बीएसएनएल द्वारा मोबाईल टावर नंही लगायें जानें के कारण आज क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विभाग का घेराव किया।
समाजसेवी हरीश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बीएसएनएल कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल टावर नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से संचार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क के अभाव में न तो ठीक से फोन पर बातचीत हो पाती है और न ही इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल नेटवर्क दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, युवाओं के जरूरी काम, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, ऑनलाइन लेन-देन और आपातकालीन सेवाओं के लिए मोबाइल नेटवर्क बेहद जरूरी है। इसके बावजूद क्षेत्र में टावर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों ने बीएसएनएल अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए जल्द से जल्द क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही टावर लगाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान समाजसेवी हरीश भट्ट सहित देवी सिंह, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, उदय सिंह, सोहन सिंह, मान सिंह, खूम सिंह, भवानी सिंह, भोपाल सिंह, भेरू सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन पुरी, माधु सिंह, प्रेम सिंह, किशन पुरी, किशन सिंह, जीवन सिंह और बलवंत सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, बीएसएनएल कार्यालय का किया घेराव
