तीन दिवसीय ‘स्वयं सिद्धा’ प्रदर्शनी प्रारम्भ, उद्यमी महिलाओं ने दिखाया हुनर, दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक
उदयपुर। लघु उद्योग भारती, मुख्य महिला इकाई उदयपुर के तत्वावधान में आज से सोभागपुरा सौ फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में तीन दिवसीय प्रदर्शनी “स्वयं सिद्धा 2025” का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में देशभर से आई महिला उद्यमियों ने अपने कौशल और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिससे आत्मनिर्भर भारत की झलक साफ दिखाई दी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा तथा प्रांत अध्यक्ष महेश हुरकट रहे। जिन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्पादों को सराहा एवं महिलाओं का…
