UdaipurViews

बिजनेस सर्कल इंडिया की ऑफिशियल मीटिंग रेडिसन ग्रीन में हुई सम्पन्न : मुकेश माधवानी

बिजनेस सर्कल इंडिया की ऑफिशियल मीटिंग रेडिसन ग्रीन में हुई सम्पन्न : मुकेश माधवानी

उदयपुर। भारत के सबसे उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ऑफिशियल मीटिंग उदयपुर के रेडिसन ग्रीन होटल में सम्पन्न हुई। इस विशेष बैठक में देशभर के विभिन्न चैप्टर्स से जुड़े सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने की। मुकेश माधवानी ने अपने संबोधन में संगठन की अब तक की उपलब्धियों, प्रगति और आने वाले समय की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बीसीआई उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान कर सहयोग और विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन “साथ बढ़ो, साथ बढ़ाओ”…
Read More
प्रदेश में हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

प्रदेश में हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

आबकारी विभाग का विशेष अभियान उदयपुर, 2 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।…
Read More
शक्तिनगर में प्रभात फेरी निकली व 5 को गुरु लंगर प्रसाद होगा

शक्तिनगर में प्रभात फेरी निकली व 5 को गुरु लंगर प्रसाद होगा

उदयपुर। देव प्रबोधनी एकादशी के उपलक्ष्य पर रविवार  को शक्तिनगर के वैकुण्ठ धाम द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।            वैकुण्ठ धाम गुरुजी शैलेश जी ब्रिजवानी ने बताया कि देव प्रबोधनी एकादशी के उपलक्ष्य में शक्तिनगर  स्थित वैकुण्ठ धाम से  सेवादार संगत व भक्तों के साथ प्रातः 6  बजे भजनों व कीर्तन के साथ प्रभात फेरी शक्तिनगर के विभिन्न गलियों से होते हुए शक्ति नगर स्थित माता भगवती मंदिर पर मंदिर के सेवाधारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया उसके बाद जगह जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा व आतिशबाजी से स्वागत किया जा रहा था, शक्तिनगर…
Read More
माता जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन

माता जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन

माताजी को धराया छप्पन भोग का प्रसाद उदयपुर 02 नवम्बर/ गणेश नगर पहाडा स्थित कालका माता मंदिर में  रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें माताजी को बेसन चक्की, काजु कतली, लडडु, घेवर, नमकीन, फ्रुट सहित 56 तरह के मीठे व नमकीन पकवानों का भोग धराया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माताजी की महाआरती की गयी जिसमें   भक्तगण उमड़ पडे। पूरे मंदिर परिसर में लाईट लगाई गई व माताजी का विशेष श्रृंगार किया गया। आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
Read More
वात्सल्य सेवा समिति सदस्यों ने महाकाल मंदिर गौशाला में की गौ सेवा, महाकाल की आरती की

वात्सल्य सेवा समिति सदस्यों ने महाकाल मंदिर गौशाला में की गौ सेवा, महाकाल की आरती की

उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति द्वारा एकादशी पर महाकालेश्वर मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा एवं आरती की गई। समिति की ओर से प्रत्येक एकादशी पर यह आयोजन किया जाता है। वात्सल्य सेवा समिति के  प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के तहत प्रत्येक एकादशी को समिति के सदस्य महाकाल मंदिर स्थित गौशाला में गायों को रजका खिलाकर गौ सेवा करते हैं। गायों को गुड़ खिलाते हैं एवं मंदिर प्रांगण में आरती करते हैं। समिति का यह सेवा कार्य नियमित चलता है। इसी के तहत आज ग्यारस के दिन महाकाल स्थित मंदिर…
Read More
स्व. ललिता वैष्णव की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

स्व. ललिता वैष्णव की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान उदयपुर 02 नवम्बर /स्व. ललिता वैष्णव की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को गणेश नगर स्थित कालकामाता रोड़ चैराहे पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव एवं भाजपा राणा प्रताप युवा मोर्चा के महामंत्री चेतन वैष्णव ने बताया कि दिन भर चले रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया और 90 युनिट रक्तदान किया व 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भविष्य में आवश्यकता होने पर रक्तदान देने का संकल्प लिया। शिविर समाप्ति के बाद भी रक्तदाता आते रहे। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा उपरणा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चेतन…
Read More
विद्या भवन पर्यावरण, विकास एवं  शिक्षा केंद्रित सम्मेलन सीड 2025  में भाग लेने उदयपुर पहुंचे प्रतिष्ठित विशेषज्ञ 

विद्या भवन पर्यावरण, विकास एवं  शिक्षा केंद्रित सम्मेलन सीड 2025  में भाग लेने उदयपुर पहुंचे प्रतिष्ठित विशेषज्ञ 

उदयपुर , सोमवार   को विद्या  भवन ऑडिटोरियम में  आयोजित  सुस्थिरता, पर्यावरण, शिक्षा एवं   समावेशी विकास  पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन  " सीड 2025" में भाग लेने प्रतिष्ठित विशेषज्ञ उदयपुर पहुंच चुके है। विद्या भवन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार तायलिया तथा मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट ने बताया कि  प्रथम सत्र शिक्षा व पर्यावरण पर होगा  जिसमें आई आई एम के पूर्व निदेशक जनत शाह , पूर्व कुलपति एवं राज्यपाल के सलाहकार प्रो के सी सोडाणी,  सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पृथ्वी यादव , प्रसिद्ध समाजशास्त्री   डॉ रमेश अरोड़ा , सेंटल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के संयुक्त निदेशक डॉ दीपक पालीवाल अपने…
Read More
डॉ. देवेंद्र सरीन आईएपी के नॉर्थ जोन वाइस प्रेसिडेंट (2026) बने

डॉ. देवेंद्र सरीन आईएपी के नॉर्थ जोन वाइस प्रेसिडेंट (2026) बने

25 साल बाद  राजस्थान को मिला गौरव उदयपुर, 1 नवंबर। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी के हाल ही में हुए राष्ट्रीय चुनावों में उदयपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सरीन ऐतिहासिक विजय दर्ज करते हुए नॉर्थ ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट के पद पर चुने गए हैं। 25 साल बाद  राजस्थान को यह गौरव मिला है। वर्ष 2026 के लिए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. सरीन अब राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे बाल चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनारों, वर्कशॉप्स और कॉन्फ्रेंसेज़ में…
Read More
आरबीआई गवर्नर ने ‘इंडियन पेपर मनी’ पुस्तक का किया अवलोकन

आरबीआई गवर्नर ने ‘इंडियन पेपर मनी’ पुस्तक का किया अवलोकन

उदयपुर, 1 नवम्बर। उदयपुर प्रवास के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुद्रा विषयक पुस्तक ‘इंडियन पेपर मनी’ का अवलोकन किया और लेखक उदयपुर भूपेंद्र मल्हारा को अपने हस्ताक्षर एवं शुभकामनाएँ दीं। यह पुस्तक उदयपुर निवासी नोट संग्रहकर्ता और लेखक भूपेंद्र मल्हारा द्वारा तैयार की गई है। शनिवार को उदयपुर में आरबीआई के आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर में मल्हारा ने गवर्नर श्री मल्होत्रा से मुलाकात कर अपनी पुस्तक और मुद्रा संग्रह से संबंधित जानकारी दी। मल्हारा ने बताया कियह पुस्तक भारतीय कागजी मुद्रा के विकास, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विभिन्न कालखंडों की…
Read More
सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में बाघ कुमार की मृत्यु

सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में बाघ कुमार की मृत्यु

18 वर्ष 4 माह की पूर्ण की आयु उदयपुर, 1 नवम्बर। जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में पिछले करीब 8 वर्ष से निवासरत नर बाघ कुमार की शनिवार सुबह मृत्यु हो गई। उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्रसिंह चुण्डावत ने बताया कि शनिवार सुबह दैनिक प्राणी चेकिंग एवं हॉल्डिग क्षेत्र की साफ-सफाई के समय हॉल्डिंग क्षेत्र में ही नर बाघ (कुमार) की मृत्यू हो गई। बाघ कुमार का जन्म 26 जून 2007 को पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ। उसके पिता का नाम बाघ पुलाकोस व माता का नाम बाधिन वरोधा था। 13 जुलाई 2017 को जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में लाया गया…
Read More
error: Content is protected !!