दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा
उदयपुर, 10 नवम्बर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन समाज भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हरेक का मनमोह लिया। महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि रावजी का हाटा स्थित संस्थान के नवनिर्माणाधीन भवन में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वीरमदेव सिंह कृष्णावत, यदुवीर सिंह कृष्णावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमराज सिंह भाटी, देवी सिंह चौहान, विजय सिंह कच्छावा, करण सिंह सांखला मौजूद रहे। समारोह का आरम्भ…
