स्कूली वाहनों की चेकिंग पर ऑटो-वैन ड्राइवरों का विरोध तेज
उपकरण लगाने के लिए 31 दिसंबर तक मोहलत की मांग उदयपुर, 24 नवंबर : उदयपुर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से स्कूली वाहनों पर चल रही सख्त चेकिंग के खिलाफ सोमवार को बड़ी संख्या में ऑटो और वैन ड्राइवर कलेक्ट्रेट पहुंचे। विभिन्न यूनियनों से जुड़े ड्राइवरों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि नए सुरक्षा उपकरण लगाने और वाहन मानकों को पूरा करने के लिए उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक का समय दिया जाए। ड्राइवरों का कहना है कि फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और वाहनों पर पीली पट्टी लगाने जैसे आवश्यक…
