प्रमोद कुमार सुथार ने संभाली उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक की जिम्मेदारी
फतहनगर। हाल ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से पदोन्नति हुए प्रमोद कुमार सुथार ने गुरुवार को उदयपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक की जिम्मेदारी संभाली। कार्य ग्रहण के समय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी- उदयपुर प्रतिभा गुप्ता, सहायक निदेशक चंद्र कुमार जावरिया एवं अनिल गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सुखवाल एवं ललित बुनकर, संस्थापन अधिकारी हरिश पालीवाल, नरेश चौबीसा, तनसुख औझा, रैवा शंकर आमेटा, जमादार राजु भाई, विरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह झाला, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवत, चंद्र शेखर चौधरी, प्रधानाचार्य भानसिंह राव, राजेन्द्र सिंह दलावत, शक्ति सिंह राव उपस्थित रहे। ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा…
