चौथी बार निर्विरोध इंटक प्रदेशाध्यक्ष बनने पर श्रीमाली का मजदूर संघ ने किया जोरदार स्वागत
फतहनगर। उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरान्त प्रथम बार जे.के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड,उदयपुर पधारने पर उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ इंटक द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमाली थे और अध्यक्षता यूनिट हेड दीपक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि कंपनी के एच.आर.हेड आशीष शर्मा,राजस्थान इंटक में महामंत्री नारायण गुर्जर, उपाध्यक्ष खुशबेंद्र कुमावत,कोषाध्यक्ष इंदुशेखर व्यास,कंपनी के आई.आर.उप महाप्रबंधक देवराज सिंह झाला और सभी विभागों के हेड थे। श्रीमाली को फैक्ट्री गेट पर…
