समता युवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह सम्पन्न
उदयपुर, 22 मार्च। समता युवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह रविवार को भुवाणा स्थित आचार्य महाप्रज्ञ के महाश्रमण सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी धीरेन्द्र सचान थे, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. भारत भूषण ओझा थे। समारोह की अध्यक्षता जीतो उदयपुर के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने की जबकि विशिष्ट अनुग्रहकर्ता के रूप में श्याम नागौरी थे, समारोह संयोजक सुमन कोठारी थी । समारोह के प्रारम्भ में संस्थान अध्यक्ष राजेश नाहर ने स्वागत किया, मंगलाचरण पद्मिनी चौधरी और लता चपलोत ने किया और स्वागत गीत डॉ रेनू सिरोया और प्रतिभा मेहता ने किया संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी…
